डिवाइडर से पलटने से दो युवकों की मौत, दो बुराई तरह घायल:
कोटा में हाईवे पर हुआ हादसा, भैंसों के झुंड को बचाने के लिए चल रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Car Accident NH 27 | 2 Dead, 2 Injured After Divider Crash
100 मीटर तक डिवाइडर के ऊपर दौड़ी कार,फिर पलटी:2 दोस्तों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल; भैंसों के झुंड को बचाने के चक्कर में हादसा
- कॉपी लिंक
कोटा में हाईवे पर अचानक आए भैंसों के झुंड को बचाने के चक्कर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा इतना भीषण था कि कार बेकाबू होकर जैसे ही डिवाइडर पर चढ़ी, करीब 100 मीटर तक डिवाइडर के ऊपर ही दौड़ती चली गई। इसके बाद गाड़ी सड़क की दूसरी तरफ जाकर पलट गई। हादसे के बाद चारों दोस्त क्षतिग्रस्त गाड़ी के भीतर ही फंस गए।
यह हादसा कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे (NH-27) पर रात करीब 2:30 बजे हुआ। चारों दोस्त देर रात करीब डेढ़ बजे घर से खाना खाने के लिए निकले थे। ढाबे पर खाना खाने के बाद वे वापस कोटा लौट रहे थे। रात 2 बजकर 26 मिनट पर उनका टोल कटा था और उसके चंद मिनट बाद ही वे हादसे का शिकार हो गए।
कार चला रहे युवक को हल्की चोटें आईं, जिसने अपने दोस्तों को हादसे की जानकारी दी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब कार को पलटा देखा, तो वे तुरंत मदद के लिए दौड़े। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला और तुरंत एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी।
क्षतिग्रस्त कार में ही फंस गए चारों दोस्त
नांता थाना एएसआई (ASI) घमंडी लाल ने बताया कि पुलिस को तड़के करीब 4 बजे हादसे की सूचना मिली थी। हादसे में अमन चावल (27) निवासी विज्ञान नगर (दिनेश गैस एजेंसी के पीछे) और कुंतेश वर्मा (32) निवासी गणेश तालाब (बसंत विहार, दादाबाड़ी) की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार जगदीश जुमरानी (36) निवासी बसंत विहार और दीपेश (36) निवासी कंचनजंगा अपार्टमेंट (बोरखेड़ा) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एएसआई घमंडी लाल ने बताया- चारों युवक नांता टोल प्लाजा क्रॉस करके हैंगिंग ब्रिज से कोटा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान ब्रिज से पहले गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी तरफ जाकर लोहे की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक उसमें फंस गए।
घायल ने फोन कर दी सूचना, तब मौके पर पहुंचे साथी
दोस्त शुभांग ठाकुर ने बताया कि चारों दोस्त देर रात करीब डेढ़ बजे कार से खाना खाने के लिए निकले थे। खाना खाकर कोटा लौटते समय वे हादसे का शिकार हो गए। कार जगदीश चला रहा था, जिसे हादसे में हल्की चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद जगदीश ने ही फोन कर दोस्तों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में हाईवे एम्बुलेंस भी वहां आ गई और सभी को इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमन और कुंतेश को मृत घोषित कर दिया।
भैंसों के झुंड को बचाने के चक्कर में पलटी कार
शुभांग ने बताया कि हाईवे पर अचानक भैंसों का झुंड सामने आ गया था, जिसे बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। कुंतेश (मृतक) की शॉपिंग सेंटर इलाके में मैकेनिक की दुकान थी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। कुंतेश के परिवार के लिए यह दूसरा बड़ा सदमा है, क्योंकि उसके सबसे छोटे भाई की भी कुछ साल पहले मेज नदी बस हादसे में मौत हो चुकी थी।
वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले दूसरे युवक अमन के गले में गंभीर चोट आई थी। अमन तलवंडी इलाके में जूते-चप्पल की दुकान लगाता था। वह भी दो भाइयों में छोटा था और अभी अविवाहित था। इ
-----
एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए….
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर में घुसी, 5 की मौत, VIDEO:जोधपुर में मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे, गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंसे शव
बालोतरा में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर घायल हैं। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी के अंदर घायल तड़प रहे थे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को निकाला। पढ़ें पूरी खबर
- राजस्थान के 9 जिलों में बारिश की संभावना: मानसून पर लगा ब्रेक, 15 जुलाई के बाद फिर एक्टिव होगा सिस्टम; फलोदी सबसे ज्यादा गर्म रहा
- ग्राउंड रिपोर्टजहां 5 मौत, वहां 6 बड़ी खामियां: जयपुर-अजमेर हाईवे पर 10 किमी में 40 से ज्यादा अवैध स्टॉपेज, रेलिंग कूदकर हाईवे क्रॉस कर रहे
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर में घुसी, 5 की मौत, VIDEO: जोधपुर में मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे, गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंसे शव
- राजस्थानी प्रेम कहानीऐसी आवाज जिस पर दिल हार बैठे राजा: एक थी बणी-ठणी... जब संगीत की महफिल में ठहर गईं सबकी नजरें; एपिसोड-1
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


