निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से 10 मजदूर घायल, जांच बेहद जरूरी
जयपुर में निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से 10 मजदूर घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में लापरवाही के प्रमाण नहीं मिलने पर अन्य कारणों को देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, 10 मजदूर घायल, SMS अस्पताल में भर्ती
Jaipur Roof Collapse: घायल मजदूरों का कहना है कि काम खत्म होने को था, तभी छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया. फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार (6 जुलाई) को फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (FTI) के निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिर गई. इस हादसे में वहां काम कर रहे 10 मजदूर घायल हो गए. इस सभी घायलों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.
वहीं छत गिरने की वजह अभी साफ नहीं हुई है. हालांकि लापरवाही की वजह से छत गिरने की आशंका जताई जा रही है. इंस्टीट्यूट से जुड़े हुए अधिकारी मामले पर पर्दा डालने में जुटे हुए हैं. किसी को भी इंस्टीट्यूट के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है.
फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घायल मजदूरों का कहना है कि काम खत्म होने को था, तभी छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया. इसके बाद इंस्टीट्यूट में अफरा तफरी मच गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि ये फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट जयपुर के जेएलएन मार्ग पर स्थित है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अगर आप भी खरीदने जा रहे हैं IPL मैचों के टिकट तो हो जाएं सावधान! राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट

राजस्थान में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी कार्रवाई, 727 चेकपोस्ट पर हजारों वाहनों की जांच

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार


