नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डों की लॉटरी कल: सबसे पहले जोधपुर नगर निगम के वार्डों की निकलेगी, सुबह 10 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Nagar Nikay Ward Lottery Schedule | Local Body Election News नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डों की लॉटरी कल:सबसे पहले जोधपुर नगर निगम के वार्डों की निकलेगी, सुबह 10 बजे से…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Nagar Nikay Ward Lottery Schedule | Local Body Election News
नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डों की लॉटरी कल:सबसे पहले जोधपुर नगर निगम के वार्डों की निकलेगी, सुबह 10 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया
- कॉपी लिंक
नगर निकाय चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इससे पहले 13 अगस्त को निकाय और पंचायत प्रमुखों की लॉटरी निकाली गई थी। अब 17 अगस्त (सोमवार) को जोधपुर जिले के निकायों के वार्डों की लॉटरी निकाली जाएगी। जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 10 बजे से लॉटरी की प्रक्रिया शुरू होगी।
इस प्रक्रिया में सबसे पहले निकायों और फिर पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। निकायों में सबसे पहले जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद जिले के अन्य निकायों के वार्डों की लॉटरी होगी।
दो घंटे में निकलेगी 6 नगर पालिकाओं के वार्डों की लॉटरी
कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया- सोमवार सुबह 10 से 11 बजे तक जोधपुर नगर निगम के वार्डों की लॉटरी निकाली जाएगी।
इसके बाद सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक नगर पालिका बिलाड़ा, पीपाड़ सटिी, भोपालगढ़, बालेसर सत्ता, मथानिया और तिंवरी की लॉटरी निकलेगी।
जोधपुर नगर निगम के वार्डों का ये है गणित
जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों में से 20 वार्ड ओबीसी के लिए रिजर्व रहेंगे। वहीं इस बार शहर में सभी कैटेगरी को मिलाकर कुल 34 महिलाएं पार्षद होंगी।
वहीं एससी के कुल 13 वार्ड रिजर्व रखे गए हैं, जबकि एसटी के 2 वार्ड हैं। अनारक्षित कैटेगरी के 65 वार्ड हैं। इनमें 22 अनारक्षित महिला कैटेगरी के हैं।
पंयायतीराज संस्थानों की लॉटरी का ये रहेगा शेड्यूल
मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में ही दोपहर 2 से 3 बजे तक जिला परिषद सदस्यों के लिए लॉटरी निकलेगी।
इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक पंचायत समिति प्रधान और फिर 4 बजे से पंचायत समिति सदस्यों के रिजर्वेशन की लॉटरी निकलेगी।
जिले की 6 नगर पालिकाओं में ये है वार्ड रिजर्व का गणित…
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में 1415 स्टूडेंट करेंगे सामूहिक व्यायाम: मंत्री जोगाराम पटेल करेंगे ध्वजारोहण, पुलिस-स्कूल बैंड का होगा मार्च पास्ट
- कॉलोनी से एक घंटे में तीन बाइक चोरी, VIDEO: पैदल आए बदमाशों पहले लॉक खोलने की कोशिश की, फिर तोड़ा
- जोधपुर शहर के 34 वार्डों में होंगी महिला पार्षद: नगर निगम के 100 वार्ड में से 20 ओबीसी के; जानें जिले के निकायों में कितना रहेगा आरक्षण
- युवती पर आरोप, कंपाउंडर को सुसाइड के लिए उकसाया था: मौत के दो दिन बाद फोन किया था, हॉस्पिटल मिलने गई थी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में दिहाड़ी मजदूर बनकर रहते थे हथियार तस्कर: MP से लेकर आते थे सप्लाई, 2 तस्करों को घेराबंदी कर पकड़ा - Jaipur News

राजस्थान में एयर कूलर ख़राब होने से करंट लगने से तीन बहनों की मौत

Rajasthan: डीडवाना में आधी रात पुलिस की दस्तक, 14 दिन भूख हड़ताल पर रहे शुभम के घर पहुंची पुलिस; सियासत गरमाई


