होमक्राइमजयपुर में 10वीं क्लास की छात्रा से रेप: घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले गया, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में 10वीं क्लास की छात्रा से रेप: घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले गया, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Minor Girl Rape Case | Student Kidnapped From Park After Friendship जयपुर में 10वीं क्लास की छात्रा से रेप:घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले गया, किसी को बताने पर जान से मार…

Dainik Bhaskar के अनुसार6 सितंबर 2026 को 10:33 am बजे
जयपुर में 10वीं क्लास की छात्रा से रेप:  घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले गया, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Minor Girl Rape Case | Student Kidnapped From Park After Friendship

जयपुर में 10वीं क्लास की छात्रा से रेप:घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले गया, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

- कॉपी लिंक

जयपुर में 10वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। सार्वजनिक पार्क में मुलाकात होने पर आरोपी युवक ने नाबालिग स्कूल छात्रा से दोस्ती कर ली। घूमने के बहाने किडनैप कर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा बयान दर्ज कर आरोपी युवक को अरेस्ट किया है।

थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की रहने वाली 15 साल की लड़की प्राइवेट स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ती है। दोस्ती कर नाबालिग स्कूल छात्रा का किडनैप कर युवक ने रेप किया। आरोप है कि तीन दिन पहले नाबालिग छात्रा सार्वजनिक पार्क में घूमने गई थी।

पार्क में दोस्ती कर घुमाने के बहाने ले गया

पार्क में उसकी मुलाकात आरोपी 23 साल के युवक से हुई। पार्क में बातचीत के दौरान आरोपी युवक ने उससे दोस्ती कर ली। घूमने चलने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। रेस्टोरेंट में खाना खिलाने के बाद घुमाने के बहाने रेलवे स्टेशन के पास ले गया।

जान से मारने की धमकी

सुनसान जगह ले जाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

आरोपी को किया गिरफ्तार

घर लौटी डरी-सहमी नाबालिग पीड़िता ने जैसे-तैसे हिम्मत कर परिजनों को आपबीती सुनाई। गुस्साए परिजनों की ओर से नाबालिग पीड़िता को थाने लेकर जाकर मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर दबिश देकर शनिवार रात धर-दबोचा।

- जयपुर-प्राइवेट हॉस्पिटल में एनेस्थिसिया देकर युवती से छेड़छाड़: पेट दर्द की शिकायत पर हुई थी एडमिट, नर्सिंगकर्मी पर आरोप

- सांभर में निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन का पैदल मार्च: शांति और कानून व्यवस्था का जायजा लिया, निर्भीक मतदान की अपील

- सांभरलेक में धूमधाम से मनाया नंदोत्सव: बधाइयों और मंगल गीतों के साथ भगवान को पालना झुलाकर खुशियां मनाईं

- राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने संजय के. अग्रवाल: न्यायाधीश पुष्पेंद्र भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का सीजे बनाया

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें