होमबिज़नेसराजस्थान का नया पर्यटन सर्किट: उदयपुर से शुरू होगा नई पहचान का सफर
बिज़नेस

राजस्थान का नया पर्यटन सर्किट: उदयपुर से शुरू होगा नई पहचान का सफर

देशभर से 40 से अधिक ट्रैवल एजेंट राजस्थान के नए पर्यटन सर्किट का अनुभव करेंगे, जो उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी और कोटा को जोड़ते हुए ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों का समग्र अनुभव प्रदान करेगा.

ETV Bharat के अनुसार29 जुलाई 2026 को 07:13 am बजे
राजस्थान का नया पर्यटन सर्किट: उदयपुर से शुरू होगा नई पहचान का सफर

सौजन्य से:- ETV Bharat

उदयपुर से शुरू होगा नया पर्यटन सर्किट: 10 राज्यों के ट्रैवल एजेंट करेंगे राजस्थान के नए मार्ग की सैर

यह पहल राजस्थान के पर्यटन उद्योग को नई गति देने के साथ-साथ उदयपुर को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त पहचान दिलाएगी.

Published : July 27, 2026 at 4:08 PM IST

उदयपुर: राजस्थान के पर्यटन को नई पहचान दिलाने की दिशा में झीलों की नगरी उदयपुर से एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है. दो से 8 अगस्त 2026 तक सात दिवसीय FAM (फैम) टूर होगा. इसके माध्यम से देशभर के 10 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश से 40 से अधिक ट्रैवल एजेंट राजस्थान के नए पर्यटन सर्किट का अनुभव करेंगे. इस पहल का उद्देश्य उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी और कोटा को जोड़ते हुए एक आकर्षक पर्यटन मार्ग विकसित करना है, जिससे देश-विदेश के पर्यटकों को राजस्थान की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों का समग्र अनुभव मिल सके.

इस आयोजन का संयुक्त संचालन होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (उदयपुर डिवीजन), होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान, इंडिया आउटाबॉक्स तथा कलर्स ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है. होटल फेडरेशन उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि टूर की शुरुआत 2 अगस्त को उदयपुर से होगी. कार्यक्रम के तहत प्रतिभागी तीन दिन उदयपुर, एक दिन चित्तौड़गढ़ तथा अंतिम तीन दिन बूंदी और कोटा में बिताकर वहां की पर्यटन संभावनाओं का अवलोकन करेंगे.

इंडिया आउटाबॉक्स के सीईओ विनी विलियम ने बताया कि ट्रैवल एजेंट इस दौरान उदयपुर की विश्वप्रसिद्ध झीलों, ऐतिहासिक स्मारकों, सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य तथा होटल एवं रिसॉर्ट्स की व्यवस्थाओं को करीब से देखेंगे. इससे वे राजस्थान के इस नए पर्यटन सर्किट को अपने टूर पैकेजों में शामिल कर अधिक पर्यटकों को आकर्षित कर सकेंगे.

होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के अध्यक्ष सुभाष राणावत ने कहा कि इस पहल से होटल उद्योग के साथ-साथ हस्तशिल्प, परिवहन, स्थानीय बाजार, खान-पान और पर्यटन से जुड़े अन्य व्यवसायों को भी सीधा लाभ मिलेगा. वहीं, यूनाइटेड होटलियर्स के अध्यक्ष यू.बी. श्रीवास्तव ने इसे ट्रैवल एजेंटों और होटल व्यवसायियों के बीच नए व्यावसायिक संबंध स्थापित करने का प्रभावी मंच बताया. आयोजकों का मानना है कि यह पहल राजस्थान के पर्यटन उद्योग को नई गति देने के साथ-साथ उदयपुर को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त पहचान दिलाएगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें