जयपुर: घरेलू पर्यटन बना राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत, जनवरी-जून में 10.92 करोड़ पर्यटकों की आवक
जयपुर: घरेलू पर्यटन राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत बना. जनवरी-जून में राजस्थान में 10.92 करोड़ पर्यटकों की आवक हुई. 10.83 करोड़ घरेलू और 8.44 लाख विदेशी पर्यटन यात्रा शामिल हुई. सीकर 1.56 करोड़ यात्राओं के साथ घरेलू पर्यटन म…

सौजन्य से:- firstindianews
जयपुर: घरेलू पर्यटन राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत बना. जनवरी-जून में राजस्थान में 10.92 करोड़ पर्यटकों की आवक हुई. 10.83 करोड़ घरेलू और 8.44 लाख विदेशी पर्यटन यात्रा शामिल हुई. सीकर 1.56 करोड़ यात्राओं के साथ घरेलू पर्यटन में सबसे आगे रहा. चित्तौड़गढ़ 1.33 करोड़ और जैसलमेर 1.18 करोड़ यात्राओं पर रहे.
अजमेर, जयपुर और करौली की भी घरेलू पर्यटन में मजबूत मौजूदगी है. सवाई माधोपुर में वन्यजीव पर्यटन ने घरेलू यात्रियों को खास आकर्षित किया. उदयपुर और सिरोही ने प्राकृतिक-सांस्कृतिक पर्यटन में मजबूत पकड़ दिखाई.
जयपुर विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद:
जयपुर विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद है. विदेशी पर्यटक यात्राओं में जयपुर 2.56 लाख यात्राओं के साथ शीर्ष पर है. उदयपुर में 1.84 लाख विदेशी पर्यटक यात्राएं दर्ज की गई.
जोधपुर में 82,846 और जैसलमेर में 66,433 यात्राएं दर्ज हुई.
सवाई माधोपुर में 38,542 विदेशी पर्यटक यात्राएं दर्ज हुई. अजमेर, दौसा और पाली भी विदेशी पर्यटकों की पसंद बने. बीकानेर और झुंझुनूं ने भी विदेशी पर्यटन में जगह बनाई. राजस्थान की विरासत पहचान विदेशी पर्यटन बाजार में मजबूत बनी रही.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान ने चार नए डीसीसीबी के लिए 31.68 करोड़ रुपये मंजूर किए

वेदांता का ₹1908 करोड़ वाला मास्टरस्ट्रोक: राजस्थान से निकलेगा और 'काला सोना', देश को होगा बंपर फायदा! - vedanta to invest 200 million dollar in rajasthan oil fields by fy27

Rajasthan: जयपुर में बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, अब कितने रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर?


