होम›शिक्षा-करियर›राजस्थान के 10 नगर निगमों में से भाजपा के '9 रत्न' बने मेयर, जयपुर, कोटा और जोधपुर में भी खिला कमल
शिक्षा-करियर

राजस्थान के 10 नगर निगमों में से भाजपा के '9 रत्न' बने मेयर, जयपुर, कोटा और जोधपुर में भी खिला कमल

राजस्थान के 10 नगर निगमों में से भाजपा के '9 रत्न' बने मेयर, जयपुर, कोटा और जोधपुर में भी खिला कमल शुक्रवार को राजस्थान में तीन नगर निगम और दो नगर पालिका के चुनावी नतीजे की घोषणा हुई. Published : September 25, 2026 at 5:…

ETV Bharat के अनुसार25 सितंबर 2026 को 12:05 pm बजे
राजस्थान के 10 नगर निगमों में से भाजपा के '9 रत्न' बने मेयर, जयपुर, कोटा और जोधपुर में भी खिला कमल

सौजन्य से:- ETV Bharat

राजस्थान के 10 नगर निगमों में से भाजपा के '9 रत्न' बने मेयर, जयपुर, कोटा और जोधपुर में भी खिला कमल

शुक्रवार को राजस्थान में तीन नगर निगम और दो नगर पालिका के चुनावी नतीजे की घोषणा हुई.

Published : September 25, 2026 at 5:06 PM IST

जयपुर: राजस्थान के नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने महापौर पद पर अपना दबदबा कायम किया है. शुक्रवार को जयपुर, कोटा और जोधपुर नगर निगम में महापौर पद के नतीजे घोषित होने के साथ ही प्रदेश के 10 नगर निगमों में से 9 पर भाजपा के महापौर चुन लिए गए. केवल बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस अपना महापौर बनाने में सफल रही.

21 सितंबर को हुए महापौर चुनाव के पहले चरण में 7 नगर निगमों में मतदान हुआ था, जिसमें भाजपा ने 6 जगह जीत दर्ज की थी. अजमेर, उदयपुर, अलवर, पाली, भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा के महापौर चुने गए, जबकि बीकानेर में कांग्रेस के अनिल कल्ला ने बाजी मारी. इसके बाद 25 सितंबर को जयपुर, कोटा और जोधपुर में हुए चुनाव में भी भाजपा ने जीत दर्ज कर ली.

पढ़ें: नगर निगम चुनाव 2026: भाजपा के प्रसन्न मेहता बने जोधपुर के महापौर, 6 वोट से कांग्रेस के सोलंकी हारे

जय भाजपा - विजय भाजपा नगर पालिका सुकेत में भाजपा का बोर्ड बनने एवं श्री जितेंद्र चोपड़ा जी के नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। इस अवसर पर सुकेत पहुँचकर नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्री जितेंद्र चोपड़ा जी का अभिनंदन किया तथा भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा के नेतृत्व में सुकेत नगर में विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी। जनभावनाओं के अनुरूप सुकेत के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी मिलकर निरंतर कार्य करेंगे। #BJP4Rajasthan

— Madan Dilawar (@madandilawar) September 25, 2026

जयपुर में सुनील कोठारी बने महापौर: जयपुर नगर निगम में भाजपा के सुनील कोठारी महापौर निर्वाचित हुए. कुल 150 पार्षदों ने मतदान किया. कोठारी को 89 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता मावर को 60 वोट मिले. एक वोट NOTA में गया. जयपुर में भाजपा के पास 78 पार्षद थे, जबकि 11 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन के साथ भाजपा के पक्ष में कुल 89 वोट आए. कांग्रेस के पास 57 पार्षद थे और उसे 60 वोट मिले. इस तरह सुनील कोठारी ने 29 वोट के अंतर से जीत दर्ज की. मतदान के दौरान नगर निगम मुख्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं के धरने को लेकर भी राजनीतिक माहौल गर्म रहा. मतदान पूरा होने के बाद भाजपा पार्षदों को दोबारा बाड़ाबंदी में ले जाया गया, जबकि कांग्रेस पार्षद अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए.

कोटा में अनुसुइया की जीत, क्रॉस वोटिंग से बदला गणित: कोटा नगर निगम में भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी महापौर चुनी गईं. उन्हें 65 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सुमन को 35 वोट मिले. कोटा में भाजपा के 57 पार्षद थे और दो निर्दलीय पार्षदों ने पहले ही भाजपा को समर्थन दे दिया था. इस हिसाब से भाजपा के पक्ष में 59 वोट का आंकड़ा बन रहा था, लेकिन अनुसुइया गोस्वामी को 65 वोट मिले. वहीं कांग्रेस के 39 पार्षदों के साथ एक निर्दलीय का समर्थन बताया गया था, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी को केवल 35 वोट मिले. इस वोट गणित के आधार पर कांग्रेस खेमे से क्रॉस वोटिंग की चर्चा तेज हो गई. हालांकि, गुप्त मतदान होने के कारण किस पार्षद ने किसे वोट दिया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती.

जयपुर, जोधपुर एवं कोटा में महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशियों की विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जयपुर नगर निगम के महापौर पद पर श्री सुनील कोठारी जी, जोधपुर नगर निगम के महापौर पद पर श्री प्रसन्नचंद मेहता जी एवं कोटा नगर निगम के महापौर पद पर श्रीमती अनुसुईया गोस्वामी जी को विजय की हार्दिक बधाई। . @BJP4Rajasthan #Jaipur #Jodhpur #Kota #Mayor #Rajasthan

— Madan Rathore (@madanrrathore) September 25, 2026

जोधपुर में प्रसन्नचंद मेहता ने जीता मुकाबला: जोधपुर नगर निगम में भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता महापौर निर्वाचित हुए. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी को हराया. भाजपा प्रत्याशी को 53 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 47 वोट मिले. जोधपुर में भाजपा ने पहले ही निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया था. 100 सदस्यीय निगम में भाजपा के पास 45 पार्षद थे और 7 निर्दलीयों के समर्थन से उसका आंकड़ा 52 तक पहुंच गया था. मतदान के बाद कांग्रेस नेता नरेश जोशी ने मतपत्र पर क्रमांक अंकित होने को लेकर सवाल उठाए और कहा कि ऐसा पहले नहीं हुआ.

कोटा नगर निगम की महापौर निर्वाचित होने पर श्रीमती अनुसुईया गोस्वामी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। कोटा शहर विकास, स्वच्छता एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा। आपके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। जय भाजपा! विजय भाजपा! #kota

— Sandeep Sharma (@Sandeepbjpkota) September 25, 2026

श्रीविजयनगर में कांग्रेस के सुशील मिड्ढा जीते: श्रीगंगानगर जिले की श्रीविजयनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुशील मिड्ढा उर्फ बिट्टू मिड्ढा ने भाजपा के राजेंद्र लेघा को 5 वोट से हराया. मतगणना में सुशील मिड्ढा को 15 और भाजपा प्रत्याशी को 10 वोट मिले. यह चुनाव शुरुआत से ही विवादों में रहा. मतदान के दौरान कांग्रेस पार्षदों को कथित तौर पर रास्ते में रोके जाने और फायरिंग की सूचना से तनाव का माहौल बना था. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शुक्रवार को मतगणना कराई गई. परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस समर्थकों ने जश्न मनाया.

जोधपुर नगर निगम के महापौर निर्वाचित होने पर श्री प्रसन्नचंद मेहता जी एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएँ। प्रसन्नचंद जी के साथ काम करने का मेरा लंबा अनुभव है। वे कर्मशील और ईमानदार जनसेवक हैं तथा जोधपुर के जन-मन से भली-भाँति जुड़े हुए हैं। इस महत्वपूर्ण दायित्व के निर्वहन के लिए वे सर्वथा योग्य हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान विकास के नित नए अध्याय लिख रहा है। इस विकास यात्रा को जोधपुर की शहर सरकार भी नई गति प्रदान करेगी। जोधपुर के नागरिकों की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को पूरा करने तथा शहर के सर्वांगीण विकास के लिए इस जिम्मेदारी को जनता ने जिस विश्वास के साथ सौंपा है, उसे हम सभी मिलकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। जय जोधपुर! विजय भाजपा! जय-जय राजस्थान! @BJP4Rajasthan @BhajanlalBjp

— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) September 25, 2026

सुकेत में भाजपा के जितेंद्र चोपड़ा सिर्फ 1 वोट से जीते: कोटा जिले की नवगठित सुकेत नगर पालिका में अध्यक्ष पद का चुनाव भी बेहद करीबी रहा. भाजपा के जितेंद्र चोपड़ा ने कांग्रेस के उमरदीन खान को सिर्फ एक वोट से हराया. चोपड़ा को 13 और उमरदीन खान को 12 वोट मिले. 25 वार्ड वाली सुकेत नगरपालिका में कांग्रेस के 11, भाजपा के 10 और चार निर्दलीय पार्षद थे. अध्यक्ष बनने के लिए 13 वोट की जरूरत थी. ऐसे में चार निर्दलीय पार्षदों की भूमिका निर्णायक रही.

10 नगर निगमों के भाजपा के 'नौ-रत्न' महापौर:

- नगर निगम - महापौर - पार्टी

- अजमेर - अनामिका शर्मा - भाजपा

- अलवर - सुमनलता अग्रवाल - भाजपा

- उदयपुर - पारस सिंघवी - भाजपा

- पाली - नमिता बुबकिया - भाजपा

- भरतपुर - अनुराधा सिंह - भाजपा

- भीलवाड़ा - जसवंत कंवर - भाजपा

- जयपुर - सुनील कोठारी - भाजपा

- कोटा - अनुसुइया गोस्वामी - भाजपा

- जोधपुर - प्रसन्नचंद मेहता - भाजपा

- बीकानेर - अनिल कल्ला - कांग्रेस

भरतपुर–भीलवाड़ा में भाजपा के महापौर निर्विरोध चुने गए: पहले चरण में अजमेर में भाजपा की अनामिका शर्मा ने 43 वोट लेकर कांग्रेस की किरण गढ़वाल को हराया. उदयपुर में पारस सिंघवी ने 55 वोट हासिल किए, जबकि अलवर में सुमनलता अग्रवाल को 42 वोट मिले. पाली में नमिता बुबकिया ने 33 वोट लेकर जीत दर्ज की. भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा के महापौर निर्विरोध चुने गए. बीकानेर में कांग्रेस के अनिल कल्ला 50 वोट लेकर महापौर बने.

पढ़ें: जोधपुर महापौर चुनाव: मतपत्रों पर क्रमांक लगाने से भड़की कांग्रेस, गोपनीयता भंग करने का आरोप

निर्दलीयों ने बदला चुनाव का गणित: राजस्थान के 10 नगर निगमों में अब भाजपा के 9 महापौर हैं. इनमें अनामिका शर्मा, सुमनलता अग्रवाल, पारस सिंघवी, नमिता बुबकिया, अनुराधा सिंह, जसवंत कंवर, सुनील कोठारी, अनुसुइया गोस्वामी और प्रसन्नचंद मेहता शामिल हैं. बीकानेर में कांग्रेस के अनिल कल्ला महापौर हैं. इन चुनावों में कई जगह पार्षदों की संख्या और महापौर चुनाव के अंतिम नतीजों में अंतर देखने को मिला. अजमेर, अलवर, पाली और अब जयपुर, जोधपुर तथा खास तौर पर कोटा में निर्दलीय समर्थन और गुप्त मतदान ने महापौर चुनाव का गणित बदल दिया. इस तरह नगर निगम स्तर पर राजस्थान की तस्वीर में भाजपा का पलड़ा भारी रहा, जबकि बीकानेर नगर निगम कांग्रेस के पास गया.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें