होम›शिक्षा-करियर›राजस्थान के 10 नगर निगमों के नतीजे आज: भरतपुर में हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग, जयपुर में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवारों पर फैसला - Jaipur News
शिक्षा-करियर

राजस्थान के 10 नगर निगमों के नतीजे आज: भरतपुर में हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग, जयपुर में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवारों पर फैसला - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Nagar Nigam Election Results | Jaipur Bharatpur Vote Count LIVEराजस्थान के 10 नगर निगमों के नतीजे आज:भरतपुर में हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग, जयपुर में सबसे ज्यादा 723 उ…

bhaskar.com के अनुसार14 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
राजस्थान के 10 नगर निगमों के नतीजे आज:  भरतपुर में हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग, जयपुर में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवारों पर फैसला - Jaipur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Nagar Nigam Election Results | Jaipur Bharatpur Vote Count

LIVEराजस्थान के 10 नगर निगमों के नतीजे आज:भरतपुर में हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग, जयपुर में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवारों पर फैसला

- कॉपी लिंक

जयपुर सहित प्रदेश के 10 नगर निगमों में पार्षद चुनावों के नतीजे आज आएंगे। 10 नगर निगमों में कुल 854 वार्ड हैं। जयपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा वार्ड और सबसे ज्यादा उम्मीदवार हैं।

जयपुर नगर निगम में 723 उम्मीदवार हैं। अलवर, भीलवाड़ा, पाली पिछले चुनावों में नगर परिषद थे, जिनमें नगर निगम बनने के बाद पहले चुनाव हैं।

10 नगर निगमों में भरतपुर में सबसे ज्यादा 73.68 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि जोधपुर में 71.95 फीसदी वोटिंग हुई थी।

जयपुर: कांग्रेस-बीजेपी ने एक-एक नगर निगम जीते थे

जयपुर में पिछली बार दो नगर निगम थे और दोनों निगमों की औसत वोटिंग 57.5 प्रतिशत तक पहुंची थी। जयपुर में पिछली बार दो निगमों में कुल 250 वार्ड में चुनाव हुआ था, वहीं इस बार 150 वार्डों पर वोटिंग हुई।

साल 2020 में जयपुर नगर नगम को हेरिटेज और ग्रेटर, दो भागों में बांटकर वोटिंग करवाई गई थी। हेरिटेज में 58.31% और ग्रेटर में 57.82% वोटिंग हुई थी।

हेरिटेज में 100 में से 47 वार्ड कांग्रेस ने, 42 बीजेपी ने और 11 वार्ड निर्दलीयों ने जीते। निर्दलीयों को मिलाकर कांग्रेस ने हेरिटेज में बोर्ड बनाया था। ग्रेटर में 150 में से बीजेपी ने 88 वार्ड जीतकर बोर्ड बनाया था, कांग्रेस और निर्दलीयों ने 49 वार्ड जीते थे।

जोधपुर: कांग्रेस-बीजेपी के पास एक एक बोर्ड था

जोधपुर में पिछली बार दो निगम थे और वोटिंग का औसत 60.7 फीसदी रहा था। साल 2020 में जोधपुर नगर निगम को उत्तर और दक्षिण, दो भागों में बांटकर वोटिंग करवाई गई थी।

उत्तर में 62.64% और दक्षिण में 58.76% वोटिंग हुई थी। उत्तर में 80 में से 53 वार्ड कांग्रेस ने जीते और बोर्ड बनाया। दक्षिण में 80 में से 43 वार्ड बीजेपी ने जीते और बोर्ड बनाया। कांग्रेस ने 23 और 14 वार्ड निर्दलीय जीते थे।

कोटा : पिछली बार कोटा के दोनों नगर निगम में कांग्रेस के बोर्ड थे

कोटा में इस बार वोटिंग 67.66% प्रतिशत हुई है, जो पिछली बार के मुकाबले 1.89% ज्यादा है। पिछली बार कोटा के दोनों नगर निगम में कांग्रेस के बोर्ड बने थे।

साल 2020 में कोटा नगर निगम को उत्तर और दक्षिण, दो भागों में बांट कर वोटिंग करवाई गई थी। उत्तर में 65.12% और दक्षिण में 66.43% वोटिंग हुई थी, उत्तर में कुल 70 में से 47 वार्ड कांग्रेस ने जीते और बोर्ड बनाया।

कोटा दक्षिण में 80 में से बीजेपी ने 36 वार्ड जीते, कांग्रेस ने 30 और 14 वार्ड निर्दलीयों ने जीते। कांग्रेस ने निर्दलीयों के समर्थन से बोर्ड बनाया था।

उदयपुर : पिछली बार बीजेपी का बोर्ड बना था

पिछली बार उदयपुर नगर निगम में 57.81 फीसदी वोटिंग हुई थी। पिछली बार के मुकाबले इस बार करीब 12 फीसदी ज्यादा 69.77% वोटिंग हुई।

उदयपुर नगर निगम में पिछली बार 57.81% वोटिंग हुई थी। निगम के 70 वार्डों में से 44 वार्ड जीतकर बीजेपी ने बोर्ड बनाया। कांग्रेस 20 वार्ड ही जीत सकी थी।

अजमेर : अजमेर में पिछली बार बीजेपी का बोर्ड

अजमेर निगम में पिछले चुनाव में 66.17% वोटिंग हुई थी। यहां 80 वार्ड में से 48 बीजेपी ने जीतकर बोर्ड बनाया। कांग्रेस 18 वार्ड जीत सकी थी।

पाली : पिछली बार नगर परिषद में बीजेपी ने बोर्ड बनाया था

पाली में पिछली बार नगर परिषद थी, पिछली बार 71.35 फीसदी वोटिंग हुई थी। पाली नगर परिषद के पिछले चुनाव में भी 65 वार्ड थे।

पिछले चुनाव में बीजेपी ने 29 वार्ड जीते और कांग्रेस ने 22 जीते। बीजेपी को 14 निर्दलीयों में से 8 ने समर्थन दिया और पार्टी बोर्ड बनाने में सफल हो गई।

….

निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें