कोटा में ई-बसें चलाने के लिए रूट तय: 10 से 60 रुपए तक लगेगा किराया, जुलाई के पहले सप्ताह में आएंगी बसें - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota E Bus | Kiraya 10 60 Rupee, 20 Routes Tay; July 2026 Launch कोटा में ई-बसें चलाने के लिए रूट तय:10 से 60 रुपए तक लगेगा किराया, जुलाई के पहले सप्ताह में आएंगी बसें - कॉपी लिं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota E Bus | Kiraya 10 60 Rupee, 20 Routes Tay; July 2026 Launch
कोटा में ई-बसें चलाने के लिए रूट तय:10 से 60 रुपए तक लगेगा किराया, जुलाई के पहले सप्ताह में आएंगी बसें
- कॉपी लिंक
कोटा शहर में जल्द ही सड़कों पर ई-बसों का संचालन शुरू होगा। प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत कोटा को कुल 100 ई-बसें मिलेंगी, जिनकी पहली खेप जुलाई के पहले सप्ताह तक कोटा पहुंचने की पूरी संभावना है।
नगर निगम और कोटा बस सर्विसेज लिमिटेड की ओर से संचालित की जाने वाली इन बसों का दायरा सिर्फ शहरी क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नगर निगम सीमा में शामिल हुए दूरदराज के ग्रामीण इलाकों को भी इससे जोड़ा जाएगा।
5 बस 12 मीटर लंबी होंगी
कोटा में आने वाली 100 बसों में से ज्यादातर बसें 9 मीटर लंबी होंगी, जबकि 5 बस 12 मीटर की श्रेणी वाली होंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए नगर निगम ने शहर और आस-पास के क्षेत्रों को कवर करते हुए कुल 20 रूट निर्धारित किए हैं।
बस स्टॉप और चार्जिंग पॉइंट का काम पूरा
इसमें सीमलिया और नवनिर्मित शम्भूपुरा एयरपोर्ट तक का सफर भी शामिल है। निगम अधिकारियों के अनुसार सुभाष नगर में बस स्टॉप और चार्जिंग पॉइंट का काम लगभग पूरा हो चुका है। बसों के मेंटेनेंस और ड्राइवर्स की व्यवस्था बस सप्लाई करने वाली कंपनी ही अनुबंध के तहत करेगी।
स्थानीय स्तर पर कंडक्टर्स और लिपिकीय स्टाफ सहित करीब 250 मैन पावर की व्यवस्था संविदा फर्म के माध्यम से की जा रही है, जिसका टेंडर जुलाई के पहले सप्ताह में खुलेगा।
10 से 60 रुपए तक लगेगा किराया
20 प्रमुख रूट पर दौड़ेंगी ई-बसें
रेलवे स्टेशन से बंधा धर्मपुरा, मुकुन्दरा विहार, कोलीपुरा गांव तक। न्यू बस स्टैंड से बोराबास, एरोड्राम, डीसीएम, भामाशाह मंडी, कॉमर्स कॉलेज और एरोड्राम से रानपुर, सोगरिया, धनेश्वर, दरा जंक्शन तक, रायपुरा से भदाना, सोगरिया स्टेशन तक। झालीपुरा से अरण्डखेड़ा, बड़गांव से सीमलिया तक और चंद्रेसल से आरके पुरम, सोगरिया स्टेशन से अनंतपुरा तक, बड़ तिराहे से शंभुपुरा एयरपोर्ट तक, नयापुरा से तालेड़ा और रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 4 से जीएडी सर्किल तक का रूट कवर किया जाएगा।
- पीपाड़ में निर्जला एकादशी पर दान-पुण्य: राहगीरों को शीतल पेय, गायों को लापसी खिलाकर कमाया पुण्य
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत: जयनगर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन
- ट्रैक्टर चोरी के दो और आरोपी गिरफ्तार: केलवाड़ा थाना क्षेत्र में आंखों में मिर्ची डालकर दिया था वारदात को अंजाम; एक को पहले ही पकड़ा
- बजरी लीज विवाद में 16 आरएलपी कार्यकर्ता जमानत पर रिहा: रियान बड़ी में समर्थकों ने किया स्वागत, मंदिर में धोक लगाई
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होली 2026 : राजस्थानी रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, फिल्मी गानों पर थिरके, देसी व्यंजनों का चखा स्वाद, सुरक्षा रही चाक चौबंद

कौन हैं IPS बीजू जॉर्ज जोसफ? जो RPSC के अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं सबसे आगे

एजुकेशन सिस्टम को लेकर राहुल गांधी की बात स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाएगी कांग्रेस, मोदी सरकार पर जुबानी हमला


