होमक्राइमजयपुर में बुजुर्ग की हत्या के बाद शव कंबल में लपेटकर फेंका , चित्तौड़गढ़ में कुएं में मिला 10 दिन पुराना शव
क्राइम

जयपुर में बुजुर्ग की हत्या के बाद शव कंबल में लपेटकर फेंका , चित्तौड़गढ़ में कुएं में मिला 10 दिन पुराना शव

जयपुर में बुजुर्ग की हत्या के बाद शव कंबल में लपेटकर फेंका , चित्तौड़गढ़ में कुएं में मिला 10 दिन पुराना शव जयपुर में सांगानेर सदर थाना इलाके का मामला, जांच में जुटी पुलिस, एफएसएल ने जुटाए सबूत. Published : August 20, 20…

ETV Bharat के अनुसार20 अगस्त 2026 को 08:57 am बजे
जयपुर में बुजुर्ग की हत्या के बाद शव कंबल में लपेटकर फेंका , चित्तौड़गढ़ में कुएं में मिला 10 दिन पुराना शव

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में बुजुर्ग की हत्या के बाद शव कंबल में लपेटकर फेंका , चित्तौड़गढ़ में कुएं में मिला 10 दिन पुराना शव

जयपुर में सांगानेर सदर थाना इलाके का मामला, जांच में जुटी पुलिस, एफएसएल ने जुटाए सबूत.

Published : August 20, 2026 at 11:59 AM IST

जयपुर : राजधानी जयपुर में एक बुजुर्ग की हत्या कर शव सुनसान इलाके में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बुजुर्ग की उम्र करीब 75 साल बताई जा रही है. बुजुर्ग का शव आज गुरुवार सुबह सुनसान जगह कंबल में लिपटा मिला. शव डिकंपोज हो चुका था और दुर्गंध आ रही थी. ऐसे में शव कई दिन पुराना होने की संभावना जताई जा रही है. यह घटना जयपुर (दक्षिण) जिले में सांगानेर सदर थाना इलाके की है. प्रारंभिक रूप से मिले साक्ष्यों के आधार पर बुजुर्ग की हत्या कहीं और करने के बाद शव ठिकाने लगाने के लिए सुनसान जगह फेंकने की संभावना जताई जा रही है. इधर चित्तौड़गढ़ में भी पोटला गांव स्थित कुएं में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला.

पुलिस पहुंची, एफएसएल ने जुटाए सबूत : सांगानेर सदर थानाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि आज गुरुवार सुबह सुनसान इलाके में शव मिलने की जानकारी मिली थी. थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो एक बुजुर्ग का शव कंबल में लिपटा मिला. बॉडी डिकंपोज हो गई और दुर्गंध आ रही थी. पुलिस ने मौका मुआयना कर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया. एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. उनका कहना है कि प्रारंभिक तौर पर कहीं और हत्या कर शव ठिकाने लगाने के इरादे से फेंकने की बात सामने आ रही है. पूरे मामले को लेकर तफ्तीश जारी है.

इसे भी पढ़ें: पत्नी ने पति को प्रेमी संग मिल उतारा मौत के घाट, शादी के पहले से चल रहा था अफेयर, दोनों गिरफ्तार

मामले का खुलासा करने में जुटी पुलिस : थानाधिकारी का कहना है कि शव की शिनाख्त 75 वर्षीय जगदीश के रूप में हुई है. फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. परिजनों से बुजुर्ग के घर से लापता होने के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. उन्होंने बताया कि जहां शव मिला है. वहां पहुंचने के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शव फेंकने वालों की पहचान करने की कवायद जारी है. इसके अलावा तकनीकी विश्लेषण से भी जानकारी जुटाई जा रही है.

कुएं में मिला शव : चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया थाना क्षेत्र में आने वाले पोटला गांव स्थित एक कुएं में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला. शव करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है. करीब 10 दिन पूर्व ही कुछ दूरी पर नारकोटिक्स ने डोडा चूरा पकड़ा था, जहां एक व्यक्ति फरार हो गया था. ऐसे में आशंका है कि नारकोटिक्स से भागते यह युवक कुएं में गिरा होगा. पुलिस ने परिजनों को सूचना की है. परिजनों के आने पर शव की शिनाख्त होगी.

इसे भी पढ़ें: बूंदी में जागरण में जाने की बात कहकर निकले बुजुर्ग का पुरानी मंडी में लहूलुहान मिला शव, बेटे का आरोप-यह हादसा नहीं...हत्या

मंडफिया थानाधिकारी रविंद्र सेन ने बताया कि पोटला कला गांव स्थित एक खेत में गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं में देखा तो पानी में एक व्यक्ति का शव तैर रहा था. इस पर पुलिस कंट्रोल रूम सूचना कर के एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया. एसडीआरएफ की टीम ने कुएं में लकड़ी का पलंग डाल कर शव को बाहर निकाला. मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें एक पर्ची मिली जिसमें विमल निवासी फलौदी लिखा हुआ था. ऐसे में इस युवक के फलौदी का होने की आशंका हुई. परिजनों के आने के बाद शव की शिनाख्तगी और पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें