जोधपुर में ‘मारवाड़ रो उत्सव’ तीन से 10 अगस्त तक: दैनिक भास्कर के 30वें साल में प्रवेश के अवसर पर होंगे कई प्रोग्राम, जया किशोरी भी आएंगी - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur City Events Today | Weather Update Rain & Humidity Alert जोधपुर में ‘मारवाड़ रो उत्सव’ तीन से 10 अगस्त तक:दैनिक भास्कर के 30वें साल में प्रवेश के अवसर पर होंगे कई प्रो…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur City Events Today | Weather Update Rain & Humidity Alert
जोधपुर में ‘मारवाड़ रो उत्सव’ तीन से 10 अगस्त तक:दैनिक भास्कर के 30वें साल में प्रवेश के अवसर पर होंगे कई प्रोग्राम, जया किशोरी भी आएंगी
- कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर के जोधपुर संस्करण के 30वें साल में प्रवेश के अवसर पर 3 से 10 अगस्त तक ‘मारवाड़ रो उत्सव’ कार्यक्रम होगा। मनोरंजन, ज्ञान, संगीत, हास्य, प्रेरणा और उत्साह से भरपूर कई इवेंट होंगे। रियल एस्टेट अवार्ड व फैशन शो का आयोजन भी होगा।
कार्यक्रमों की शुरुआत मिर्ची बड़ा महोत्सव से होगी। पूरा शहर इनका लुत्फ उठाने के लिए उमड़ेगा। उत्सव के दौरान शहर में पहली बार देश के सात टॉप स्टैंडअप कॉमेडियन एक ही मंच पर परफॉर्म करेंगे। शहरवासियों को सनबर्न री-लोड के साथ झूमने का मौका भी मिलेगा।
अभिनेत्री निम्रत कौर, अभिनेता व गायक पीयूष मिश्रा व संगीतकार स्वानंद किरकिरे बॉलीवुड की बातें करेंगे। आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी टॉक शो में मोटिवेशन देंगी। सीनियर जर्नलिस्ट सुधीर चौधरी बदलते मीडिया पर विचार रखेंगे।
जोधपुर कॉमेडी फेस्टिवल 9 अगस्त को होगा
म्यूजिक प्रोग्राम सनबर्न री-लोड 8 अगस्त और जोधपुर कॉमेडी फेस्टिवल 9 अगस्त को होगा। इन दोनों कार्यक्रमों के टिकट बुक माय शो से बुक कराए जा सकेंगे। सनबर्न री-लोड में डीजे सुकेतु, डीजे ताशा और मास्क बॉक्स धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे।
कॉमेडी फेस्टिवल में स्टैंडअप कॉमेडियन गौरव गुप्ता, आशीष सोलंकी, स्वाति सचदेवा, विवेक समतानी, रजत सूद, कौस्तुभ अग्रवाल और जसप्रीत सिंह गुदगुदाएंगे। अधिक जानकारी के लिए 9414162220 नंबर पर संपर्क करें।
- बारिश के कारण सूर्यनगरी और रणकपुर एक्सप्रेस आंशिक रद्द: जोधपुर मंडल की 6 ट्रेनें प्रभावित, जानिए- किसका बदला रूट
- मकान की दीवार में फैला करंट: युवक चपेट में आया, बचाने गया व्यक्ति भी चिपका; अधिकारी बोले- रोड लाइट की वजह से करंट फैला
- AIIMS में पक्की नौकरी का झांसा देकर 6.33 लाख ठगे: पैसे मांगने पर मिली धमकी, चेक भी हुआ बाउंस; कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

स्काईमेट मौसम पूर्वानुमान 25 जुलाई: गुजरात, दक्षिण राजस्थान, कोंकण और हिमालयी राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होगी

राजस्थान के 'गिव अप' अभियान ने खाद्य सुरक्षा को और मजबूत किया

भारी बारिश की संभावना: ओडिशा, छत्तीसगढ़, और मध्य प्रदेश में मूसलाधार वर्षा का अलर्ट


