होमक्राइममजदूरों की जान बचाने के लिए क्या किया गया?
क्राइम

मजदूरों की जान बचाने के लिए क्या किया गया?

राजस्थान के फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने के बाद 10 से अधिक मजदूर घायल हो गए।

Navbharat Times के अनुसार7 जुलाई 2026 को 10:16 am बजे
मजदूरों की जान बचाने के लिए क्या किया गया?

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी राजस्थान के इस सरकारी भवन की निर्माणाधीन छत, 10 मजदूर घायल!

Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•

राजस्थान में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत अचानक गिर पड़ी है। इस घटना में 10 मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सवाई मानसिंह अस्पताल में शुरू कर दिया गया है।

घायलों की हुई पहचान

एसएमएस अस्पताल पहुंचे घायलों में पहचान हो गई है। इनमें लाला राम, राजीव कुमार, नीतीश कुमार, उदित, प्रमोद, बकू, कार्तिक, प्रमोद और अशोक सहित 10 से अधिक मजदूर शामिल बताए जा रहे हैं। हादसा किस वजह से हुआ, किस तरह की लापरवाही की गई, फिलहाल यह कहना पाना मुश्किल है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी हुई है। घायलों का इलाज भी जारी है।लोहे के स्लैब की ढलाई के दौरान हादसा

हादसे की जानकारी देते हुए गांधी नगर थाना प्रभारी (SHO) भजन लाल ने बताया, 'यह निर्माणाधीन इमारत राज्य के वन विभाग की है। यह हादसा उस समय हुआ जब छत डालने के लिए लोहे के स्लैब की ढलाई (कास्टिंग) की जा रही थी। ढलाई के दौरान स्लैब के नीचे लगे सपोर्टिंग पाइप अचानक अस्थिर होकर फिसल गए, जिससे यह ढांचा भरभराकर गिर गया। इस हादसे में कुल 10 से अधिक मजदूर घायल हुए हैं, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई।'बन रहा था 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस',

फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (FTI) की डायरेक्टर आकांक्षा चौधरी ने टाइम्स ऑफ इंंडिय़ा को जानकारी दी है। हादसे पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, 'इस परिसर में वन विभाग की ओर से एक 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को इसकी पहली मंजिल की छत की ढलाई चल रही थी, तभी यह स्लैब गिर गया। हमने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया, जिससे सभी घायलों को समय पर इलाज मिल सका। फिलहाल 9 मजदूर डॉक्टरों की निगरानी में हैं, लेकिन किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है।'कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें