बीकानेर के मुनीम को चौराहे पर घेरा, नकाबपोशों ने छीना 17 लाख का पेमेंट
बीकानेर के एक मुनीम को शीतला माता मंदिर रोड पर बदमाशों ने घेर लिया और 10 सेकंड में 17 लाख की लूट कर ली। पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं और व्यापारिक संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और राशि बरामदगी की मांग की है।

सौजन्य से:- Navbharat Times
पिचोर से लाया था पेमेंट, कुंभराज जाने के दौरान हमला
वारदात के शिकार हुए पीड़ित युवक का नाम वासुदेव शर्मा है, जो मूल रूप से बीकानेर का निवासी है और वर्तमान में गुना के चौधरी मोहल्ला में रहता है। वासुदेव कुंभराज की प्रसिद्ध धनिया व्यापारिक फर्म के लिए मुनीम का काम करता है। वह मंगलवार को ही पिछोर से व्यापारियों का लगभग 17 लाख रुपये का पेमेंट कलेक्शन करके गुना लाया था। बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे, वह इन पैसों को एक थैले में रखकर वापस कुंभराज जाने के लिए पैदल निकला था। तभी शीतला माता मंदिर रोड पर घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उसकी आंखों पर स्प्रे छिड़क दिया और संघर्ष के बाद बैग छीनकर भाग निकले।
तीन बड़ी व्यापारिक फर्मों का था पैसा
लूटी गई यह बड़ी रकम कुंभराज की तीन प्रमुख और प्रतिष्ठित व्यापारिक फर्मों—गंगा ट्रेडर्स, ओमप्रकाश पवन कुमार बैरागी और अवधेश कुमार संजीव कुमार शिवहरे की थी। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारिक संगठनों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल देखा जा रहा है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और राशि बरामदगी की मांग की है।
एमपी में बिग स्कैम: एक डॉक्टर तीन जिलों में एक साथ पदस्थ, वेतन भी मिल रहा, घूस लेते पकड़ाया तो खुला फर्जीवाड़े का खेल
अमीर बनने के लालच में NEET के छात्र बन गए नकली नोटों के सौदागर, बाजार में लाखों नोट खपा चुके, तीन गिरफ्तार, यूपी से है कनेक्शन
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, संदिग्धों के चेहरे आए सामने
दिनदहाड़े हुई इस महालूट की खबर मिलते ही प्रभारी सीएसपी आनंद राय सहित कोतवाली थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पर पहुंचा। पुलिस ने शहर के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। प्रभारी सीएसपी आनंद राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसमें कुछ संदिग्धों के चेहरे दिखाई दिए हैं। पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं और दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अगर आप भी खरीदने जा रहे हैं IPL मैचों के टिकट तो हो जाएं सावधान! राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट

राजस्थान में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी कार्रवाई, 727 चेकपोस्ट पर हजारों वाहनों की जांच

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार


