होमबिज़नेसजयपुर: चीनी के बढ़ते दामों से त्योहारों की मिठास फीकी, मिठाई की कीमत 10-12% बढ़ी, सीजन में घट सकती है खरीदी
बिज़नेस

जयपुर: चीनी के बढ़ते दामों से त्योहारों की मिठास फीकी, मिठाई की कीमत 10-12% बढ़ी, सीजन में घट सकती है खरीदी

{"_id":"6a8d8d36e78302f99b0f476f","slug":"rising-sugar-prices-sour-festive-cheer-for-sweet-shops-and-caterers-in-jaipur-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4649049-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: च…

Amar Ujala के अनुसार25 अगस्त 2026 को 03:56 pm बजे
जयपुर: चीनी के बढ़ते दामों से त्योहारों की मिठास फीकी, मिठाई की कीमत 10-12% बढ़ी, सीजन में घट सकती है खरीदी

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a8d8d36e78302f99b0f476f","slug":"rising-sugar-prices-sour-festive-cheer-for-sweet-shops-and-caterers-in-jaipur-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4649049-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: चीनी के बढ़ते दामों से त्योहारों की मिठास फीकी, मिठाई की कीमत 10-12% बढ़ी, सीजन में घट सकती है खरीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

जयपुर: चीनी के बढ़ते दामों से त्योहारों की मिठास फीकी, मिठाई की कीमत 10-12% बढ़ी, सीजन में घट सकती है खरीदी

Tue, 25 Aug 2026 07:42 PM IST

जयपुर ब्यूरो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

Published by: जयपुर ब्यूरो

Updated Tue, 25 Aug 2026 07:42 PM IST

सार

चीनी की कीमतों में उछाल से मिठाई कारोबार पर दबाव बढ़ गया है। बढ़ती कीमतों ने मिठाई और कैटरिंग कारोबार की चिंता बढ़ा दी है। कारोबारियों का कहना है कि महंगाई बढ़ी तो ग्राहक मात्रा घटाने के साथ अपने कार्यक्रम भी छोटे कर सकते हैं।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

चीनी के बढ़ते दाम अब खरीददार और बेचने वाले दोनों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। मिठास के लिए इस्तेमाल होने वाली शक्कर की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर मिठाइयों और कैटरिंग कारोबार पर पड़ रहा है। जयपुर में हलवाई और कैटरर्स कल्याण समिति के प्रतिनिधियों ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यदि कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा तो त्योहारी सीजन में आम आदमी का त्योहार पहले की तुलना में हल्का रह सकता है।

विज्ञापन

कैटरिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के मुताबिक त्योहार होने के कारण गरीब से गरीब परिवार भी मिठाई जरूर खरीदेगा लेकिन बढ़ी कीमतों का असर उसकी खरीद की मात्रा पर पड़ेगा। जो ग्राहक पहले एक किलोग्राम मिठाई खरीदता था, वह अब आधा किलोग्राम में ही संतुष्ट हो सकता है। प्रतिनिधियों ने बताया कि शक्कर के दाम बढ़ने के कारण मिठाइयों की कीमतों में करीब 10 से 12 प्रतिशत तक इजाफा हो चुका है।

विज्ञापन

शादियों के सीजन को लेकर सबसे बड़ी चिंता

कैटरर्स के सामने आगामी शादी सीजन को लेकर भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है। प्रतिनिधियों ने बताया कि कैटरिंग कारोबार में कई बार महीनों पहले बुकिंग होती है और उसी समय ग्राहक के साथ रेट तय कर दिए जाते हैं। ऐसे में कच्चे माल की कीमत यदि महज कुछ दिनों में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ जाती है तो पुराने रेट पर काम करना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़े: राजस्थान: जिस वीडियो को दिल्ली का बताकर मचा हंगामा, वो निकला जयपुर का; तीन अगस्त की घटना अब हुई वायरल

एक कैटरर ने बताया कि नवंबर की चार बुकिंग पहले से तय हैं। ग्राहकों से रेट बढ़ाने की बात की गई लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया। अब उनके सामने या तो पुरानी कीमत पर बढ़ी लागत के साथ काम करने या बुकिंग छोड़ने का विकल्प है। दोनों ही स्थितियों में नुकसान कारोबारियों का है और स्टाफ का खर्च निकालना भी मुश्किल हो सकता है।

ग्राहक भी घटा रहे कार्यक्रम का आकार

कैटरर्स ने बताया कि परेशानी केवल कारोबारियों तक सीमित नहीं है। महंगाई का असर ग्राहकों के कार्यक्रमों पर भी दिखाई दे रहा है। पहले जो लोग 500 लोगों के कार्यक्रम की योजना बनाते थे, वे अब उसे घटाकर 300 लोगों तक सीमित कर रहे हैं।

प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि शक्कर की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो मिठाई की संख्या थाली में कम होती जाएगी और आने वाले समय में मिठाई केवल प्रतीकात्मक रूप से परोसी जाने की स्थिति भी बन सकती है। बढ़ती कीमतें त्योहारों की मिठास के साथ रिश्तों की मिठास पर भी असर डाल रही हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें