राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में 1 अक्टूबर से बदलेगा OPD टाइम; अब सुबह 9 बजे से देखेंगे डॉक्टर
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में 1 अक्टूबर से बदलेगा OPD टाइम; अब सुबह 9 बजे से देखेंगे डॉक्टर जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में अभी OPD सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होती है। 1 अक्टूबर से इसमें बदलाव होगा।…

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में 1 अक्टूबर से बदलेगा OPD टाइम; अब सुबह 9 बजे से देखेंगे डॉक्टर
जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में अभी OPD सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होती है। 1 अक्टूबर से इसमें बदलाव होगा। नए समय के अनुसार OPD सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगी।
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए जाने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर से प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में OPD का समय बदलने जा रहा है। सर्दियों के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने OPD का समय एक घंटे आगे कर दिया है। अब मरीजों को सुबह 8 बजे की बजाय सुबह 9 बजे से डॉक्टरों को दिखाने का मौका मिलेगा। यह व्यवस्था अगले साल 31 मार्च तक लागू रहेगी।
SMS अस्पताल में भी बदलेगा OPD टाइम
जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में अभी OPD सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होती है। 1 अक्टूबर से इसमें बदलाव होगा। नए समय के अनुसार OPD सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगी।
हालांकि मरीजों के लिए राहत की बात यह है कि OPD में रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे से शुरू हो जाएगा। यानी मरीज डॉक्टर को दिखाने के लिए पहले ही पंजीकरण करा सकेंगे।
राजकीय अवकाश पर पुराना समय ही रहेगा
राजकीय अवकाश के दिनों में OPD के समय में बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे दिनों में सरकारी अस्पतालों में OPD सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पहले की तरह संचालित होगी।
इसका मतलब है कि छुट्टी वाले दिन मरीजों को OPD सेवाओं के लिए सुबह 9 से 11 बजे के बीच अस्पताल पहुंचना होगा।
PHC-CHC से जिला अस्पताल तक लागू होगा नया समय
OPD के समय में यह बदलाव केवल SMS अस्पताल तक सीमित नहीं रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), उप जिला अस्पताल, जिला अस्पताल और सेटेलाइट अस्पतालों में भी 1 अक्टूबर से नया OPD टाइम लागू होगा।
इन सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों को OPD सेवाएं मिलेंगी।
31 मार्च तक चलेगी नई व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग ने सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की है। 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सरकारी अस्पतालों में OPD का नया समय रहेगा। इसके बाद गर्मियों के मौसम को देखते हुए OPD के समय में फिर बदलाव किया जा सकता है।
यानी अक्टूबर से सरकारी अस्पताल में सुबह-सुबह डॉक्टर को दिखाने की योजना बना रहे मरीजों को समय का ध्यान रखना होगा। अब सामान्य दिनों में OPD सुबह 9 बजे से शुरू होगी, जबकि SMS अस्पताल में रजिस्ट्रेशन उससे आधा घंटा पहले यानी सुबह 8:30 बजे से शुरू हो जाएगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय बदला: आज से सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक, रविवार को सुबह 11 बजे तक मिलेगी सुविधा - Deoli News

राजस्थान: जूली का बड़ा दावा- अफसरों से पंचायत चुनाव के संभावित उम्मीदवारों की सूची जुटा रही सरकार

जयपुर में मेयर सुनील कोठारी की पहली मैराथन बैठक: 15 से अधिक शाखाओं की समीक्षा, अवैध निर्माण-अतिक्रमण पर सख्ती


