होमशिक्षा-करियरजयपुर में 1 घंटे से ज्यादा तेज बारिश: खैरथल में अंडरपास में पानी भरने से रास्ता बंद; करौली के हिंडौन में बाजार में पानी भरा - Jaipur News
शिक्षा-करियर

जयपुर में 1 घंटे से ज्यादा तेज बारिश: खैरथल में अंडरपास में पानी भरने से रास्ता बंद; करौली के हिंडौन में बाजार में पानी भरा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Alert | Rain In Alwar Bharatpur & Heatwave Jaipur LIVEजयपुर में 1 घंटे से ज्यादा तेज बारिश:खैरथल में अंडरपास में पानी भरने से रास्ता बंद; करौली के हिंडौन में…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 अगस्त 2026 को 10:55 am बजे
जयपुर में 1 घंटे से ज्यादा तेज बारिश:  खैरथल में अंडरपास में पानी भरने से रास्ता बंद; करौली के हिंडौन में बाजार में पानी भरा - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Weather Alert | Rain In Alwar Bharatpur & Heatwave Jaipur

LIVEजयपुर में 1 घंटे से ज्यादा तेज बारिश:खैरथल में अंडरपास में पानी भरने से रास्ता बंद; करौली के हिंडौन में बाजार में पानी भरा

- कॉपी लिंक

जयपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा और खैरथल-तिजारा जिले में सोमवार सुबह बारिश हुई। इससे कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। अलवर में बच्चों को पानी के बीच से स्कूल जाना पड़ा।

धौलपुर जिले के बाड़ी में सुबह 8 बजे तक पिछले 12 घंटों में 44 MM बारिश दर्ज हुई। करौली के हिंडौनसिटी बाजार में पानी भरने के कारण व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। भरतपुर जिले के नदबई में भी बारिश हुई। यहां मीरा कॉलोनी स्थित गंगाराम कोली के मकान की दीवार भरभराकर गिर गई।

खैरथल-तिजारा में 4 घंटे बारिश हुई। यहां खैरथल अंडरपास में 7 फीट पानी भर गया। इसके चलते इस रास्ते में ट्रैफिक बंद कर दिया गया। किशनगढ़बास शहर के बाजारों, सड़कों, कॉलोनियों और निचले इलाकों में पानी भर गया।

प्रदेश में मौसम की तस्वीरें…

प्रदेश में सबसे बड़े गर्म शहर

मानसून के बड़े अपडेट्स

अलवर के कठूमर में 57 MM बारिश : सोमवार सुबह 8 बजे तक पिछले 12 घंटे में धौलपुर के उर्मिला सागर बांध क्षेत्र में 98 MM बारिश हुई। बसेड़ी में 55, सैंपऊ में 51 और तालाबशाही बांध पर 30 MM बारिश रिकॉर्ड हुई। रविवार को करौली के कुडगांव और सपोटरा में 1 से 2 MM बरसात हुई। शनिवार रात से रविवार सुबह तक अलवर के कठूमर में 57, रैणी में 45, राजगढ़ 39, भरतपुर के बरैठा में 46, नदबई में 33, रूपवास में 25 और धौलपुर के सरमथुरा में 23MM बरसात हुई।

पूर्वी राजस्थान के जिलों में गर्मी : पश्चिमी जिलों में भले ही बारिश नहीं हुई, लेकिन दक्षिण-पश्चिमी हवा के चलते तापमान में स्थिरता है। यही कारण है कि पश्चिमी राजस्थान के सबसे गर्म जिले रहने वाले जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। वहीं पूर्वी राजस्थान में जयपुर, पिलानी (झुंझुनूं), सीकर, टोंक, झुंझुनूं, फतेहपुर (सीकर) में तापमान 35 या उससे ऊपर दर्ज हो रहा है।

39 डिग्री तक जा सकता है पारा: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में ड्राई दक्षिण-पश्चिमी हवा प्रभावी है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने की संभावना है।

इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ शहरों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में भी आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने की संभावना हैं। हालांकि कोटा, भरतपुर के साथ-साथ जयपुर संभाग के कुछ जिलों में 25 से 27 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बारिश की अन्य PHOTOS…

मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें