जयपुर-श्रीराजपूत करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत: मकराना बोले- सरकार 1 करोड़ मुआवजा दे; नहीं तो जयपुर बंद करेंगे, सीएम हाउस घेरेंगे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Protest Death | Youth Dies During UGC Roll Back Demonstration जयपुर-श्रीराजपूत करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत:मकराना बोले- सरकार 1 करोड़ मुआवजा दे; नहीं तो ज…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Protest Death | Youth Dies During UGC Roll Back Demonstration
जयपुर-श्रीराजपूत करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत:मकराना बोले- सरकार 1 करोड़ मुआवजा दे; नहीं तो जयपुर बंद करेंगे, सीएम हाउस घेरेंगे
- कॉपी लिंक
जयपुर में श्रीराजपूत करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। UGC रोल बैक और सवर्ण समाज की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को रैली निकाली गई थी।
प्रदर्शन के दौरान डीडवाना-कुचामन के पलाड़ा निवासी देवराज सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उसे नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां से SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देवराज की मौत हो गई। देवराज परिवार वर्तमान में जयपुर में रहता है।
इसको लेकर श्रीराजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने जयपुर में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया- देवराज सिंह पलाड़ा ओबीसी से आता है। वह रावणा राजपूत समाज से था, लेकिन हमारे साथ खड़ा था।
पुलिस की ओर से कालवाड़ रोड पर चलाए गए वाटर कैनन की बौछार उसके सीने पर लगी। इससे वो घायल हो गया था।इसके बाद उसकी मौत हो गई। अभी हम सब उसी के अंतिम संस्कार से आ रहे हैं।
महिपाल ने की एक करोड़ के मुआवजे की मांग
महिपाल सिंह मकराना ने कहा- देवराज की मौत के दोषी अफसरों को सरकार जल्द निलंबित करे। अधिकारियों ने वाटर कैनन चलाकर एक युवक की बलि ले ली। हम उसे वापस नहीं ला सकते, लेकिन हमारी संस्थाओं की ओर से उसके परिवार को आर्थिक मदद देंगे। सरकार उसके परिवार को जल्द एक करोड़ रुपए मुआवजा दे। नहीं तो हम जयपुर को घेरेंगे, सीएम हाउस को घेरेंगे। राजस्थान जाम कर देंगे।
पहले देखिए प्रदर्शन की तस्वीरें
पूर्व मंत्री राजवी के बेटे ने पोस्ट की…
UGC के विरुद्ध श्री राजपूत करणी सेना के शांतिपूर्ण प्रदर्शन में भाई देवराज सिंह पलाड़ा के दुःखद निधन के समाचार से मैं स्तब्ध हूँ।आंदोलन की एक आध बात से हम असहमत हो सकते हैं लेकिन इस प्रदर्शन में आंदोलनकारियों ने ऐसा कुछ नहीं किया था जिस कारण उन पर ऐसा बल प्रयोग किया जाये । हमे… pic.twitter.com/DLm36ZvJr2— Abhimanyu Singh Rajvi (@RajviAbhimanyu) August 4, 2026
यह था मामला
यूजीसी रोल बैक और सवर्ण समाज की विभिन्न मांगों को सोमवार को श्री राजपूत करणी सेना ने रैली निकाली थी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। प्रदर्शनकारियों और डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के साथ भी धक्का-मुक्की भी हुई थी। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए कालवाड़ रोड पर वाटर कैनन चलाई थी।
इस दौरान कुछ लोगों ने वाटर कैनन के बीच में घुसने की कोशिश भी की थी। कलेक्टर को ज्ञापन देने की जगह प्रदर्शनकारी बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने खासाकोठी पुलिया के नीचे उन्हें रोक लिया था।
इसके बाद प्रदर्शनकारी श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सर्किल पर रास्ता जाम कर बैठ गए थे। यहां पर मकराना ने निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देने की शपथ दिलाई। शाम साढ़े 5 बजे सभी प्रदर्शनकारी वापस लौट गए थे। पूरी खबर पढ़ें…
….
ये खबर भी पढ़ें..
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Cyber Crime : देश में हर दिन 1.3 लाख से ज्यादा साइबर हमले, मोबाइल में सेव डेटा बन सकता है साइबर ठगी का बड़ा कारण

Action on History Sheeters : अजमेर-झालावाड़ में जमकर गरजा बुलडोजर, हुई ये बड़ी कार्रवाई

ज्वैलर लूटकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: जयपुर के सीतापुरा से दबोचा, साइबर सिक्योरिटी से MBA कर रहा है - Sawai Madhopur News


