मंदसौर में 1.75 लाख के नशीले पदार्थ जब्त: राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, अल्प्राजोलम पाउडर और डोडाचूरा बरामद - Garoth News
- Hindi News - Local - Mp - Mandsaur - Garoth - Rajasthan Smuggler Arrested In Mandsaur | Alprazolam & Dodachura Seized मंदसौर में 1.75 लाख के नशीले पदार्थ जब्त:राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, अल्प्राजोलम पाउडर और डोडाचूरा ब…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Mp
- Mandsaur
- Garoth
- Rajasthan Smuggler Arrested In Mandsaur | Alprazolam & Dodachura Seized
मंदसौर में 1.75 लाख के नशीले पदार्थ जब्त:राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, अल्प्राजोलम पाउडर और डोडाचूरा बरामद
- कॉपी लिंक
मंदसौर की भानपुरा पुलिस ने राजस्थान के एक तस्कर को गिरफ्तार कर 1.75 लाख रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। इनमें 1 किलोग्राम अल्प्राजोलम पाउडर, 5 किलोग्राम डोडाचूरा और एक बाइक शामिल है जिसका खुलासा पुलिस ने शुक्रवार शाम किया है।
थाना प्रभारी विनय बुंदेला की टीम गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि भवानीमंडी मार्ग स्थित लेदी चौराहे के पास से एक व्यक्ति बाइक से नशीले पदार्थ ले जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवार को रोका।
तलाशी में आरोपी के पास से 1 किलोग्राम अल्प्राजोलम पाउडर और 5 किलोग्राम डोडाचूरा मिला। तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त हुई। कुल जब्त माल 1.75 लाख रुपए का है।
आरोपी की पहचान 45 वर्षीय रोडूलाल मेघवाल (निवासी झालावाड़, राजस्थान) के रूप में हुई है। भानपुरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब खेप के स्रोत और गंतव्य का पता लगा रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद एएसआई दुर्गाराम भील का दिल का दौरा, दो किमी दौड़ के बाद निधन

अजमेर में 'स्पेशल 26' स्टाइल में सनसनीखेज चोरी, नकली इनकम टैक्स अफसर बनकर 13 मिनट में उड़ाए 2 करोड़ के जेवर - ajmer special 26 style heist fake it officers steal 2 cr jewelry

हापुड़ से पकड़े गए राजस्थान में पुलिसकर्मी के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी, बाइक नंबर से हुआ खुलासा - hapur link to rajasthan firing two accused arrested


