खगड़िया रूट में उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी
खगड़िया रूट में उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी हिन्दुस्तान, खगडि़या गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वामी नारायण छपिया, मसकनवा, लखपतनगर और मनकापुर के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण दो एक्सप…

सौजन्य से:- Hindustan
खगड़िया रूट में उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी
हिन्दुस्तान, खगडि़या
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वामी नारायण छपिया, मसकनवा, लखपतनगर और मनकापुर के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण दो एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। 10 अक्टूबर को उदयपुर सिटी से चलने वाली उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस बाराबंकी, अयोध्या कैंट, वाराणसी, औंड़िहार और छपरा होकर चलेगी। यह गोरखपुर, देवरिया सदर और सीवान में नहीं रुकेगी। डिब्रूगढ़-गोमती नगर एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलाई गई।
खगड़िया । निज प्रतिनिधि लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित स्वामी नारायन छपिया-मसकनवा-लखपतनगर-मनकापुर स्टेशनों (18.82 किमी.) के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग की कमीशनिंग के परिप्रेक्ष्य में नॉन-इंटरलॉक कार्य के लिए उदयपुर सिटी से आगामी 10 अक्टूबर को खुलने वाली 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-औंड़िहार-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गोरखपुर, देवरिया सदर एवं सीवान रेलवे स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। वही शुक्रवार को मार्ग परिवर्तन कर डिब्रूगढ़ से खुलने वाली 15949 अप डिब्रूगढ़-गोमती नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई गई।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में घर से निकली युवती लापता: युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का शक, मां ने थाने में दी रिपोर्ट - Ajmer News

5 Rajasthan trekkers who went missing in Himachals Kangra located, safe: Administration - Daily Excelsior

जोधपुर में इस सप्ताह रहेगा गर्मी का असर,रात में ठंडक: कायलाना-तख्तसागर झील में पानी कम, सप्लाई का है मुख्य स्त्रोत - Jodhpur News


