जयपुर में आज चेहलुम जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन: दोपहर 1:30 से शाम 6 बजे तक डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक,7 रूट्स पर पार्किंग बैन; जानिए डिटेल - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Chehlum Procession Traffic Diversion | Route Restrictions Update जयपुर में आज चेहलुम जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन:दोपहर 1:30 से शाम 6 बजे तक डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक,7 रू…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Chehlum Procession Traffic Diversion | Route Restrictions Update
जयपुर में आज चेहलुम जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन:दोपहर 1:30 से शाम 6 बजे तक डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक,7 रूट्स पर पार्किंग बैन; जानिए डिटेल
- कॉपी लिंक
जयपुर में शिया समुदाय द्वारा इमाम हुसैन के चेहलुम (चालीसवां) के अवसर पर आज मंगलवार को पारंपरिक जुलूस निकाला जाएगा। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने शहर के विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन किया है। दोपहर 1:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक परकोटा क्षेत्र के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा, वहीं, कई रूट्स पर वाहनों की पार्किंग पूरी तरह बैन रहेगी।
दोपहर 1:30 बजे इमामबाड़ा से रवाना होगा जुलूस
चेहलुम का जुलूस मोहल्ला पन्नीगरान स्थित इमामबाड़ा, सुभाष चौक से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगा। जुलूस मेहरों की नदी, कुम्हारों की नदी, हांडीपुरा, मुल्तानियों की मस्जिद, चार दरवाजा, बांदरी का नासिक, सुभाष चौक सर्किल और जोरावर सिंह गेट होते हुए शाम 6:00 बजे कर्बला पहुंचेगा।
इन इलाकों में पार्किंग पर रहेगा बैन
- हवामहल बाजार
- सुभाष चौक से रामगढ़ मोड़
- माउंट रोड
- रामगंज बाजार
- घाट बाजार
- रामगंज चौपड़ से चार दरवाजा
- चार दरवाजा से सुभाष चौक तक
पुलिस की आमजन से अपील
जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जुलूस के दौरान जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें।
जिन मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा, वहां अनावश्यक आवागमन से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
साथ ही, प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन पार्क नहीं करें। यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
- 25 लाख में JEN भर्ती का पेपर खरीदने वाला गिरफ्तार: रिश्तेदार के जरिए हुआ था सौदा, जल संसाधन विभाग में इंजीनियर की नौकरी कर रहा था
- जयपुर में बैंक मैनेजर को लिफ्ट में लूटा: जिम से लौटकर फ्लैट में जा रहे थे, अपार्टमेंट की लिफ्ट में दो बदमाशों ने पिस्टल तानी
- जयपुर में मंदिरों में चोरी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार: दर्शन-पूजा के बहाने आकर सीसीटीवी का एंगल घुमा देते; चोरी के बाद भगवान को लगाते ढोक
- साइबर ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार, 10 एटीएम कार्ड बरामद: दो बैंक पासबुक और एक आईफोन जब्त; साइबर ठगी से जुड़े 4.50 लाख रुपए फ्रीज
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

ये हैं राजस्थान पुलिस के मोस्ट वांटेड जो छिपे हैं विदेशों में, क्यों नहीं पकड़ पा रही राजस्थान पुलिस?

अजमेर में 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर किया सुसाइड: भाई ने खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला, माता-पिता मध्यप्रदेश गए थे - Ajmer News

पासपोर्ट छीनकर बनाते थे साइबर गुलाम, राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई


