जयपुर: Yamuna Water Project: यमुना जल परियोजना को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कर रहे लगातार मॉनिटरिंग
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में ऐतिहासिक यमुना जल परियोजना का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है. केन्द्र सरकार,हरियाणा सरकार के साथ बेहतर समन्वय और सहयोग से परियोजना को निरन्तर गति मिल रही है. राजस्थान मे…

सौजन्य से:- firstindianews
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में ऐतिहासिक यमुना जल परियोजना का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है. केन्द्र सरकार,हरियाणा सरकार के साथ बेहतर समन्वय और सहयोग से परियोजना को निरन्तर गति मिल रही है. राजस्थान में यमुना जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयास रंग ला रहे है. परियोजना की डीपीआर के लिए आवश्यक हाइड्रोलॉजी एवं अंतरराज्यीय स्वीकृतियां जारी हुई.
21 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली स्थित केन्द्रीय जल आयोग में यमुना जल परियोजना की DPR की विस्तृत समीक्षा की थी. मुख्यमंत्री यमुना जल परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे है. मुख्यमंत्री ने परियोजना के कंसल्टेंट नेबकॉन के विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों को निरंतर समन्वय कर DPR के अनुमोदन की प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाने के विशेष निर्देश दिए.
परियोजना के अन्तर्गत हासियावास (चूरू) में प्रस्तावित 3 जलाशयों में से धनोटी जलाशय की निविदा भी जारी हो चुकी है. इसकी तकनीकी निविदा 27 अगस्त को खोली जाएगी. मुख्यमंत्री ने परियोजना के MoA के अनुसार SPV के गठन के लिए प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देशित किया. शेखावाटी क्षेत्र के बाशिंदों के लिए यह परियोजना वरदान है. परियोजना से घरेलू,कृषि सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए निर्बाध और पर्याप्त जल आपूर्ति हो सकेगी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में बढ़ने लगा तापमान, पारा 37 डिग्री पहुंचा: 8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं, ड्राई रहेगा मौसम - Bikaner News

जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन - Bandikui News

जयपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन आज से तीन दिन चलेगी - Alwar News


