होम›क्राइम›Who is Saroj Kanwar: जानिए कौन हैं सरोज कंवर, जो बनीं जयपुर नगर निगम की डिप्टी मेयर, रसोई से निकल ऐसे तय किया राजनीतिक सफर
क्राइम

Who is Saroj Kanwar: जानिए कौन हैं सरोज कंवर, जो बनीं जयपुर नगर निगम की डिप्टी मेयर, रसोई से निकल ऐसे तय किया राजनीतिक सफर

Jaipur deputy Mayor Name: जयपुर नगर निगम में सरोज कंवर को भाजपा ने डिप्टी मेयर बनाया है जो वार्ड 90 से चुनी गई पार्षद हैं। उनके पति रणजीत सिंह सोडाला एक समाजसेवी और पार्टी में सक्रिय रहे हैं। सरोज ने रसोई में रहकर राजनीत…

Navbharat Times के अनुसार26 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
Who is Saroj Kanwar: जानिए कौन हैं सरोज कंवर, जो बनीं जयपुर नगर निगम की डिप्टी मेयर, रसोई से निकल ऐसे तय किया राजनीतिक सफर

सौजन्य से:- Navbharat Times

Jaipur deputy Mayor Name: जयपुर नगर निगम में सरोज कंवर को भाजपा ने डिप्टी मेयर बनाया है जो वार्ड 90 से चुनी गई पार्षद हैं। उनके पति रणजीत सिंह सोडाला एक समाजसेवी और पार्टी में सक्रिय रहे हैं। सरोज ने रसोई में रहकर राजनीति में प्रवेश किया और चुनावी मैदान में सफलता प्राप्त की।

हाइलाइट्स

जयपुर नगर निगम को नई डिप्टी मेयर मिली

भाजपा ने वार्ड 90 से जीतीं पार्षद सरोज कंवर को बनाया डिप्टी मेयर

जानिए उनकी राजनीतिक यात्रा और पति रणजीत सिंह सोडाला का भाजपा में योगदान

जयपुर:जयपुर नगर निगम को नई डिप्टी मेयर मिल गई है। भाजपा ने नगर निगम के वार्ड 90 से चुनाव जीतने वाली पार्षद सरोज कंवर को डिप्टी मेयर बनाया है। यह नाम जयपुर के ज्यादातर लोगों के लिए चौंकाने वाला हो सकता है लेकिन सरोज कंवर के पति को पूरा जयपुर जानता है। उनके पति का नाम रणजीत सिंह सोडाला है जो कि पिछले करीब 15 साल से भाजपा में सक्रिय हैं। वे समाजसेवी भी हैं और रावणा राजपूत समाज से ताल्लुक रखते हैं। रणजीत सिंह सोडाला का पार्टी के प्रति समर्पण की वजह से पार्टी ने उनकी पत्नी को बड़ा तोहफा दिया है।

रसोई से निकल कर आई राजनीति में

रणजीत सिंह सोडाला की पत्नी सरोज कंवर गृहणी हैं। वे घर और रसोई में ही सक्रिय रही हैं। समाज के कार्यक्रमों में जरूर शामिल होती रही लेकिन राजनैतिक मंच पर उन्हें कभी नहीं देखा गया। उनके पति रणजीत सिंह सोडाला समाज के हर कार्यक्रम में नजर आने के साथ राजनीति के मंच पर भी प्रमुखता से दिखाई देते रहे हैं। इस बार के नगर निगम चुनाव में पार्टी ने रणजीत सिंह सोडाला की पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा और उन्हें जीत मिल गई। अब पार्टी ने सोडाला की पत्नी को डिप्टी मेयर बनाकर और बड़ा तोहफा दिया है। सरोज कंवर रसोई से निकल कर सीधे डिप्टी मेयर की कुर्सी तक पहुंच गई हैं।

रावणा राजपूत समाज के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं रणजीत सिंह सोडाला

रणजीत सिंह सोडाला रावणा राजपूत समाज के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। वे तीन बार लगातार समाज के प्रदेशाध्यक्ष रहे और तीनों ही बार उन्हें निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। यानी समाज में उनकी छवि बहुत साफ सुथरी है। वे समाजसेवा में हमेशा आगे रहे हैं। यही वजह है कि समाज उन्हें लगातार नेतृत्व का अवसर देता रहा।

15 साल से बीजेपी में सक्रिय

रणजीत सिंह सोडाला करीब 15 साल से भाजपा में सक्रिय हैं। पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हें कार्य करने के कई अवसर प्रदान किए। उन्होंने प्रदेश सचिव और प्रदेश मंत्री के रूप में काम किया। हालांकि विगत विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सिविल लाइंस से टिकट की दावेदारी जताई लेकिन पार्टी के फैसले को स्वीकार किया। बिना किसी राजनैतिक लालच, पार्टी के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा के चलते पार्टी ने उनकी पत्नी को डिप्टी मेयर बनाया है।

बसपा छोड़कर आए बीजेपी में

वर्ष 2008 में रणजीत सिंह सोडाला ने जयपुर की सिविल लाइंस विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने तीन हजार से ज्यादा मत प्राप्त किए। बाद में उन्होंने बसपा को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। बीजेपी में आने के बाद वे लगातार संगठन में सक्रिय रहे। आखिर समर्पण का इनाम उन्हें मिल गया।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें