जयपुर: क्लास में छात्र पर टीचर ने बरसाए थप्पड़... VIDEO वायरल होते ही सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स
Sign In Advertisement X राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर में बड़ा विवाद हो गया. यहां कलाम एकेडमी में एक छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर…

सौजन्य से:- Aaj Tak
Sign In
Advertisement
X
राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर में बड़ा विवाद हो गया. यहां कलाम एकेडमी में एक छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर लोग भड़क गए और रविवार को कोचिंग के बाहर जमा होकर विरोध प्रदर्शन किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. सामने आया है कि ये विवाद एक चिट पर लिखे नोट से शुरू हुआ था.
जानकारी के मुताबिक, 'कलाम बलिदान मांगता है' लिखी एक पर्ची को लेकर शिक्षक प्रवीण दान चारण नाराज हो गए. आरोप है कि इसके बाद शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी और उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्रवीण दान छात्र के गालों पर थप्पड़ जड़ रहे हैं. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया. बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग सेंटर के बाहर जमा हो गए और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे.
सड़कों पर उतरे छात्र
घटना को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ने के बाद कोचिंग सेंटर के बाहर हंगामे की स्थिति बन गई. बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए. हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. वहीं, छात्र शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे.
Advertisement
शिक्षक को एकेडमी से निकाला गया
मामला सामने आने और वीडियो वायरल होने के बाद कलाम एकेडमी की ओर से शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई. शिक्षक प्रवीण दान चारण को संस्थान से निष्कासित कर दिया गया है.फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद छात्र की पिटाई और शिक्षक के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गिरोह

जयपुर: कोचिंग में छात्र की पिटाई के विरोध में हंगामा, पुलिस ने चलाए डंडे


