होम›क्राइम›जयपुर: कोचिंग में छात्र की पिटाई के विरोध में हंगामा, पुलिस ने चलाए डंडे
क्राइम

जयपुर: कोचिंग में छात्र की पिटाई के विरोध में हंगामा, पुलिस ने चलाए डंडे

जयपुर: कोचिंग में छात्र की पिटाई के विरोध में हंगामा, पुलिस ने चलाए डंडे जयपुर की कलाम एकेडमी में शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया. हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनका…

abplive.com के अनुसार4 अक्टूबर 2026 को 12:04 pm बजे
जयपुर: कोचिंग में छात्र की पिटाई के विरोध में हंगामा, पुलिस ने चलाए डंडे

सौजन्य से:- abplive.com

जयपुर: कोचिंग में छात्र की पिटाई के विरोध में हंगामा, पुलिस ने चलाए डंडे

जयपुर की कलाम एकेडमी में शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया. हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हटाया और कुछ को हिरासत में लिया.

राजस्थान के जयपुर स्थित कलाम एकेडमी में क्लासरूम के अंदर शिक्षक द्वारा छात्र की कथित पिटाई के विरोध में जमकर हंगामा हुआ. बड़ी संख्या में छात्र और कुछ छात्र संगठनों के कार्यकर्ता गोपालपुरा स्थित कोचिंग संस्थान के बाहर पहुंच गए और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है.

दो दिन पहले कलाम एकेडमी के क्लासरूम में एक शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई का वीडियो सामने आया था. वायरल वीडियो में शिक्षक छात्र को कई थप्पड़ मारते और बाद में लात मारने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई थी.

यह भी पढ़ें- 'पंजाब में लोगों का जीना दुश्वार, अबकी बार कांग्रेस...', सचिन पायलट का बड़ा दावा

आरोपी शिक्षक को संस्थान ने हटाया

मामले में कलाम एकेडमी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक प्रवीण दान चारण को तत्काल प्रभाव से संस्थान से हटा दिया था. संस्थान की ओर से घटना को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी गई. साथ ही भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होने का भरोसा दिलाया गया.

छात्र ने बताई पिटाई की वजह

पिटाई का शिकार हुआ छात्र दौसा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. छात्र के मुताबिक, किसी दूसरे छात्र की जेब से मिली पर्ची उठाकर देने के बाद शिक्षक ने उसे सामने बुलाया. आरोप है कि शिक्षक ने बिना उसकी बात सुने मारपीट शुरू कर दी. छात्र का कहना है कि उसे क्लास से बाहर निकालते समय लात मारने की भी कोशिश की गई.

प्रदर्शन के बाद कोचिंग के बाहर पुलिस तैनात

घटना के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग के बाहर जुट गए. प्रदर्शन और नारेबाजी के दौरान पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया. कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी है. हंगामे के बाद कोचिंग परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, देखें शेड्यूल

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें