होमक्राइमजयपुर की यूनिवर्सिटी में बीटेक के छात्र ने हॉस्टल से लगाई छलांग, UP के छात्र की क्या रही ऐसी मजबूरी?
क्राइम

जयपुर की यूनिवर्सिटी में बीटेक के छात्र ने हॉस्टल से लगाई छलांग, UP के छात्र की क्या रही ऐसी मजबूरी?

जयपुर में दिल्ली रोड स्थित एक यूनिवर्सिटी में मंगलवार रात उत्तर प्रदेश निवासी बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य तिवारी ने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। जयपुर: जयपुर दिल्ली रोड पर स्थित एक यूनिवर्सिटी में…

Navbharat Times के अनुसार26 अगस्त 2026 को 07:22 am बजे
जयपुर की यूनिवर्सिटी में बीटेक के छात्र ने हॉस्टल से लगाई छलांग, UP के छात्र की क्या रही ऐसी मजबूरी?

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर में दिल्ली रोड स्थित एक यूनिवर्सिटी में मंगलवार रात उत्तर प्रदेश निवासी बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य तिवारी ने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

जयपुर: जयपुर दिल्ली रोड पर स्थित एक यूनिवर्सिटी में मंगलवार रात एक छात्र ने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान आदित्य तिवारी के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला था और निम्स यूनिवर्सिटी में बीटेक फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाले छात्रों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है जो कि लखनऊ से जयपुर आ रहे हैं। घटना की जांच शुरू कर दी है।

रात साढ़े 8 बजे की घटना

चंदवाजी थानाधिकारी राजबीर सिंह बताते हैं कि यह घटना मंगलवार 25 अगस्त रात करीब साढ़े 8 बजे की है। छात्र के हॉस्टल से नीचे गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर निम्स हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवाया है। परिजनों के जयपुर आने के बाद पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

डिनर के बाद रूममेट घूमने निकले थे

पुलिस के मुताबिक छात्र आदित्य तिवारी गार्नेक हॉस्टल में रहता था। उसके रूम में दो अन्य छात्र मयंक यादव और अंकित सिंह भी रहते थे। मंगलवार रात को मयंक और अंकित डिनर के बाद कमरे से बाहर घूमने के लिए निकल गए थे। पीछे से छात्र आदित्य तिवारी होस्टल की 15 वीं मंजिल पर पहुंचा और नीचे कूद गया। यानी घटना के वक्त आदित्य के दोनों रूम पार्टनर कमरे में मौजूद नहीं थे। पुलिस इन दोनों छात्रों के भी बयान दर्ज कर रही है।

दो दिन से कॉलेज नहीं गया था आदित्य

प्रारंभिक जांच में पता चला कि बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र आदित्य तिवारी पिछले दो दिन से कॉलेज नहीं जा रहा था। दोस्तों को वह यही कहता था कि उसकी तबीयत नासाज है। ऐसे में कॉलेज नहीं जा पा रहा। हालांकि कॉलेज नहीं जाने के स्पष्ट कारण क्या है, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। थाना प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि निम्स प्रबंधन से जुड़े लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे ताकि यह पता चल सके कि आदित्य पिछले दो दिन से कॉलेज क्यों नहीं जा रहा था। पुलिस को आदित्य का मोबाइल मिला है हालांकि वह लॉक है। जांच के बाद आगे के सुराग जुटाने के प्रयास किए जाएंगे।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें