होमक्राइमउदयपुर में 'भास्कर समाधान' से बदली तस्वीर: बंद रोड लाइटों पर हुआ एक्शन, समाधान के लिए विभागों ने बढ़ाया कदम - Udaipur News
क्राइम

उदयपुर में 'भास्कर समाधान' से बदली तस्वीर: बंद रोड लाइटों पर हुआ एक्शन, समाधान के लिए विभागों ने बढ़ाया कदम - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Bhaskar Samadhan: Street Lights Repaired After Public Complaint उदयपुर में 'भास्कर समाधान' से बदली तस्वीर:बंद रोड लाइटों पर हुआ एक्शन, समाधान के लिए विभागों ने बढ़ाया…

Dainik Bhaskar के अनुसार30 अगस्त 2026 को 03:32 am बजे
उदयपुर में 'भास्कर समाधान' से बदली तस्वीर:  बंद रोड लाइटों पर हुआ एक्शन, समाधान के लिए विभागों ने बढ़ाया कदम - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Bhaskar Samadhan: Street Lights Repaired After Public Complaint

उदयपुर में 'भास्कर समाधान' से बदली तस्वीर:बंद रोड लाइटों पर हुआ एक्शन, समाधान के लिए विभागों ने बढ़ाया कदम

- कॉपी लिंक

उदयपुर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने सड़क, स्ट्रीट लाइट और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाई हैं। पहाड़ा, गिरवा, हिरण मगरी और कृष्णा विहार में लोगों ने अंधेरे, बदहाल सड़क जैसी मूलभूत सुविधा नहीं होने से हो रही परेशानी बताई है। कहीं एक मही

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

इलेक्ट्रिक पोल की लाइट हुई खराब उदयपुर के पहाड़ा क्षेत्र से लोकेश कुमावत ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि इलेक्ट्रिक पोल की लाइट बंद है। पिछले एक महीने से लोगों को परेशानी हो रही है। रात के समय पूरी गली में अंधेरा छाया रहता है। इलाके में चोरी का भी डर बना रहता है।

बारिश और अंधेरे में सड़क से गुजरना मुश्किल गिरवा क्षेत्र के सलूंबर हाईवे पर डाकन कोटड़ा रोड की बदहाली की समस्या पोस्ट हुई है। क्षेत्रवासी कमलेश कुमार ने लिखा कि रोड की स्थिति खराब होने के कारण वाहनों को निकालने में भी परेशानी आ रही है। पैदल रास्ता पार करने की तो सोच भी नहीं सकते हैं। बारिश और रात के समय सड़क से गुजरना लोगों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है।

बच्चों और महिलाओं को अंधेरे से परेशानी हिरण मगरी के एनएच 48 निवासी भुवनेश जोशी ने स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण हो रहे अंधेरे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस इलाके में अंधेरे के कारण चोरी और कई तरह की अनहोनी होने की डर बना रहता है। बच्चों और महिलाओं के लिए तो बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।

क्षेत्र में सड़क जैसी मूलभूत सुविधा की कमी शहर के कृष्णा विहार 2 में रहने वाले देवेंद्र सिंह राठौड़ ने खराब सड़क के बारे में पोस्ट किया है। देवेंद्र ने लिखा कि सड़क नहीं होने से कॉलोनी के लोगों को लंबे समय से परेशानी झेलने पड़ रही है। शहर का मुख्य हिस्सा होने के बाद भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा की कमी है। लोगों ने जल्द सड़क बनाने की मांग की है।

पोस्ट के बाद सुधरी रोड लाइट उदयपुर के मनोज नागदा ने चंद्रनगर, नाकोड़ा नगर से बिजली के पोल की लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि उनके घर के बाहर लगी मेन रोड की लाइट बीते एक सप्ताह से बंद है। बारिश के इस मौसम में जानवरों का डर रहता है। अंधेरे के कारण कॉलोनी के लोगों को काफी असुविधा हो रही है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद निगम के लाइनमैन ने लाइट ठीक कर दी है।

घाटी की मंगरी में ठीक हुई रोड लाइट उदयपुर शहर के सेंट्रल एरिया की घाटी की मंगरी क्षेत्र से राधे श्याम मेनारिया ने कुछ समय पहले रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि कॉलोनी के 2-3 पोल पर लाइटें खराब हो गई थी, जिसके कारण गली में अंधेरा हो रहा था। इस समस्या पर लाइनमैन ने मौके पर पहुंच कर समाधान कर दिया है।

जालमसिंह बने 'पब्लिक के स्टार' उदयपुर के सेंट्रल एरिया के रहने वाले राधेश्याम मेनारिया की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने अपने घर के पास 3 रोड लाइट खराब होने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी, इस पर नगर निगम के लाइनमैन जालमसिंह ने समाधान करवाया है।

'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें