उदयपुर में जलभराव और सीवर से मिली राहत: श्रीनाथ नगर और हिरण मगरी में दूर हुआ संकट, जमादार प्रकाश चंद्र बने 'पब्लिक के स्टार' - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur: Waterlogging & Sewer Issues Resolved In Shrinath Nagar, Hiran Magri; Prakash Chandra Hailed उदयपुर में जलभराव और सीवर से मिली राहत:श्रीनाथ नगर और हिरण मगरी में दूर हु…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur: Waterlogging & Sewer Issues Resolved In Shrinath Nagar, Hiran Magri; Prakash Chandra Hailed
उदयपुर में जलभराव और सीवर से मिली राहत:श्रीनाथ नगर और हिरण मगरी में दूर हुआ संकट, जमादार प्रकाश चंद्र बने 'पब्लिक के स्टार'
- कॉपी लिंक
उदयपुर शहर और ग्रामीण इलाकों की बुनियादी समस्याओं को लेकर दैनिक भास्कर ऐप के 'भास्कर समाधान' पर स्थानीय निवासियों ने पुरजोर तरीके से आवाज उठाई है। इस मुहिम का बड़ा असर भी देखने को मिला है। पुरोहितों की मादड़ी (श्रीनाथ नगर) में 4 हजार की आबादी को जलभर
दूसरी ओर, शहर के कई इलाकों में अब भी अव्यवस्थाओं का अंबार है। बड़गांव की महावीर कॉलोनी में बंद स्ट्रीट लाइटों के कारण अंधेरा पसरा है, तो सायरा रोड पर महीने भर से कचरा नहीं उठने से गंदगी का साम्राज्य है। बेड़ला रोड के नवरत्ना कॉम्प्लेक्स में नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं, जिससे मानसून में ओवरफ्लो का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। उधर, NH 58 स्थित ब्राह्मणों का गुरहा क्षेत्र में सरकारी शिविर के बावजूद सड़क, लाइट और नाली की समस्या जस की तस बनी हुई है। जनता ने इन लंबित समस्याओं के भी त्वरित समाधान की मांग की है।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
श्रीनाथ नगर में जलभराव की समस्या दूर दैनिक भास्कर ऐप के 'भास्कर समाधान' का एक बार फिर असर देखने को मिला है। उदयपुर के पुरोहितों की मादड़ी स्थित श्रीनाथ नगर में पिछले लंबे समय से सड़क न होने के कारण जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिससे करीब 4000 लोगों की आबादी नारकीय जीवन जीने को मजबूर थी। स्थानीय नागरिक प्रकाश कुमार शर्मा ने इस परेशानी को ऐप पर पोस्ट किया था। खबर पोस्ट होते ही संबंधित विभाग तुरंत एक्शन में आया और मौके पर कार्रवाई कर समस्या का स्थाई समाधान करवा दिया। जलभराव दूर होने से अब क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
शिशु भारती स्कूल के पास जाम पड़ी नाली हुई दुरुस्त उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर 5 स्थित शिशु भारती स्कूल और डायमंड प्लाजा बिल्डिंग के पास रहने वाले लोगों के लिए सीवर का गंदा पानी बड़ी मुसीबत बन चुका था। नाली जाम होने से सड़कों पर बहते गंदे पानी के कारण इलाके में बदबू और बीमारियां पैर पसार रही थीं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय निवासी विदित जैन ने दैनिक भास्कर ऐप के 'भास्कर समाधान' पर इस समस्या को प्रमुखता से पोस्ट किया। खबर का बड़ा असर यह हुआ कि नगर निगम वार्ड 31 के स्वास्थ्य जमादार तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नाली की पूरी सफाई करवाकर सीवर की समस्या का स्थाई समाधान कर दिया। अब पूरे क्षेत्र ने राहत की सांस ली है।
प्रकाश चंद्र कोदली बने पब्लिक के स्टार' हिरण मगरी सेक्टर 5 में डायमंड प्लाजा और शिशु भारती स्कूल के पास नाली जाम होने से सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। स्थानीय निवासी विदित जैन ने जब इस बदबू और बीमारी के खतरे को ऐप पर उठाया, तो वार्ड 31 के स्वास्थ्य जमादार प्रकाश चंद्र कोदली ने अच्छा काम करके दिखाया। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और नाली को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया। इस त्वरित समाधान के लिए क्षेत्रवासियों ने प्रकाश चंद्र कोदली की इस कार्रवाई की सराहना की है और उन्हें 'पब्लिक का स्टार' बनाया है।
अभी भी कुछ समस्याओं का समाधान बाकी…
महावीर कॉलोनी पार्क में बंद रोड लाइट उदयपुर के बड़गांव क्षेत्र स्थित महावीर कॉलोनी पार्क के पास पिछले कुछ समय से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके कारण पूरी कॉलोनी में अंधेरा पसरा रहता है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के रहनेव वाले हिम्मत सिंह राठौड़ ने इस समस्या को दैनिक भास्कर ऐप के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने जल्द से जल्द लाइटें दुरुस्त कराने की मांग की है।
सड़क पर लगा कचरे का ढेर, लोग परेशान उदयपुर के सायरा रोड स्थित महावीर कॉलोनी निवासी सुनील सैन ने 'भास्कर समाधान' पर कचरे की समस्या पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि कॉलोनी में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। सड़क पर कचरा जमा होने से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल है। साथ ही बताया कि एक महीने से सफाईकर्मी गायब हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। जनता ने प्रशासन से तुरंत सफाई करवाने की गुहार लगाई है।
नालियों में जमा हुआ कचरा, लोगों ने ऐप पर लगाई गुहार बेड़ला रोड के नवरत्ना कॉम्प्लेक्स के पास नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इलाके में पिछले कई दिनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है, जिससे वे पूरी तरह कचरे से भर चुकी हैं। स्थानीय निवासी राजुल ने दैनिक भास्कर पर इस स्थिति को पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि यदि जल्द ही सफाई नहीं की गई, तो आगामी बारिश में नाली का गंदा पानी और कचरा सड़कों पर ओवरफ्लो होकर फैल जाएगा, जिससे महामारी का खतरा बढ़ सकता है। क्षेत्रवासियों ने मानसून से पहले तुरंत नाली साफ कराने की मांग की है।
NH 58 के गुरहा क्षेत्र में परेशानियों का अंबार उदयपुर के ब्राह्मणों का गुरहा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। सड़कों के गड्ढे, बंद पड़ी रोड लाइटें और गंदगी से भरी नालियां स्थानीय लोगों के लिए रोज की आफत बन चुकी हैं। क्षेत्रवासी लोकेश नागदा ने बताया कि हाल ही में अंबेरी पंचायत में आयोजित एक शिविर में भी उन्होंने इन समस्याओं को लिखित में दर्ज कराया था। जिसके बाद आज उन्होंने 'भास्कर समाधान' ऐप पर अपनी आवाज़ बुलंद की है और कहा कि रोज़ाना की इन परेशानियों से जनता को जल्द से जल्द निजात दिलाई जाए।
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़िए…
4.उदयपुर में जनता की आवाज का दिखा दम:कहीं 15 दिन बाद हटा कचरा तो कहीं दुरुस्त हुई पानी की टंकी
9.उदयपुर में रोड लाइट और सड़क की समस्या:स्पीड ब्रेकर बना जल निकासी में बाधा, बीमारी का बढ़ा खतरा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में मानव शृंखला बनाकर महिलाओं ने उठाई आवाज, संसद एवं विधानसभा में 33% आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तिथियां: हाईकोर्ट की कार्रवाई से आयोग के जवाब में स्पष्टीकरण

जोधपुर के MGH में प्रसूता की मौत, बच्ची को जन्म देने के बाद थम गई मां की सांसें


