उदयपुर में कार की टक्कर से स्कूटी के परखच्चे उड़े: पति-पत्नी और छोटे बेटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर; गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Road Accident | Gogunda Pindwara Highway Car Scooty Collision उदयपुर में कार की टक्कर से स्कूटी के परखच्चे उड़े:पति-पत्नी और छोटे बेटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर; गाड़…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Road Accident | Gogunda Pindwara Highway Car Scooty Collision
उदयपुर में कार की टक्कर से स्कूटी के परखच्चे उड़े:पति-पत्नी और छोटे बेटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर; गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी
- कॉपी लिंक
उदयपुर में गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी और उनके छोटे बेटे की मौत हो गई।
एक्सीडेंट के बाद आरोपी ड्राइवर व कार सवार दूसरे लोग मौके से फरार हो गए। हादसा बेकरिया थाना क्षेत्र में आकियावड़ के पास गुरुवार रात करीब 8:30 बजे हुआ।
पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट में राजसमंद जिले के रहने वाले नवनीत मीणा (36), संगीता (33) और उनके 8 साल के बेटे तुषार की मौत हुई है। वहीं, बड़ा बेटा निखिल (14) गंभीर घायल है।
स्कूटी के परखच्चे उड़े, छोटे बेटे की मौके पर ही मौत
गोगुंदा थाना के एएसआई योगेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार चक्की (राजसमंद) से पिंडवाड़ा की ओर जा रहा था। स्कूटी को आकियावड़ के पास कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। सभी घायलों को पुलिस ने गोगुंदा हॉस्पिटल में एडमिट कराया। यहां डॉक्टर ने तुषार को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों को उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया।
अब देखिए- हादसे से जुड़ी PHOTOS….
पति-पत्नी की इलाज के दौरान मौत
उदयपुर में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह सुबह पति-पत्नी मौत हो गई। बड़े बेटे निखिल की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद कार में सवार लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। फरार कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
इनपुट - गोपाल लोढ़ा, गोगुंदा।
….
एक्सीडेंट की ये खबर भी पढ़िए…
स्कॉर्पियो-कार की भिड़ंत, महिला कृषि अधिकारी और एडवोकेट की मौत:पिता-पुत्र रिटायरमेंट का निमंत्रण देकर लौट रहे थे, लिफ्ट लेकर बैठी थी युवती
नागौर के डेगाना में स्कॉर्पियो और वैगनआर कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार महिला कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) और एडवोकेट की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

POCSO और किशोर मामलों की जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों को कानूनी प्रशिक्षण दिया जाए: राजस्थान हाईकोर्ट

राजस्थान में छात्र आंदोलन तेज: एनएसयूआई नेताओं ने उपमुख्यमंत्री से मिलने का काम


