विकास के दावों के बीच उदयपुर में बुनियादी सुविधाओं की खामोश आवाज़
उदयपुर में बुनियादी सुविधाओं की समस्याएँ और नगर निगम की एक्शन टीम द्वारा उठाए गए कदमों पर एक विश्लेषण

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Sewer & Garbage Complaints Action | Ajay Gharu Public Star
उदयपुर में बुनियादी सुविधाओं की खुली पोल:सीवर और गंदगी की शिकायतों पर निगम ने दिखाया एक्शन, अजय घारू बने आज 'पब्लिक के स्टार'
- कॉपी लिंक
उदयपुर। शहर को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। उदयपुर के कई रिहायशी इलाकों में बुनियादी जन-समस्याओं को लेकर आम जनता में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों की इन्हीं परेशानियों को प्रमुखता से उठाने के लि
इस मंच की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई मामलों में प्रशासन ने तुरंत सुध ली है। जहां अशोक नगर में गलत ढंग से लगे सीवर के ढक्कन को दुरुस्त किया गया, वहीं वृंदावन नगर में वार्ड संख्या 46 के जमादार अजय घारू ने तत्परता दिखाते हुए चोक नालियों और झाड़ियों को साफ करवाकर जनता को बड़ी राहत दी है। हालांकि, सोभागपुरा में तीन महीने से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और पहाड़ा में गिरने की कगार पर खड़े बिजली के खंभे जैसे संवेदनशील मामलों में विभाग अभी भी गहरी नींद में सोया हुआ है। 'भास्कर समाधान' के जरिए पीड़ित जनता ने एक बार फिर लापरवाह अधिकारियों को जगाने और लंबित समस्याओं का जल्द से जल्द स्थाई निराकरण करने की पुरजोर मांग की है।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
स्ट्रीट लाइट खराब होने से हादसे की आशंका उदयपुर शहर के सोभागपुरा क्षेत्र के आशीर्वाद नगर रोड पर पिछले तीन महीनों से अव्यवस्था का माहौल है। स्थानीय निवासी डॉ. चक्रपाणि व्यास ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर स्ट्रीट लाइट की समस्या को उठाया है। उन्होंने बताया कि C ब्लॉक में मुख्य स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे रात होते ही पूरी गली में घना अंधेरा छा जाता है। रोशनी न होने के कारण स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा का डर सता रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से जल्द से जल्द इन लाइटों को ठीक कराने की मांग की है।
गली नंबर 2 में गहरे गड्ढे, हादसों को दे रहे न्यौता शहर के गेरियावास चौराहा स्थित स्ट्रीट नंबर 2 के निवासी लोकेश चौबीसा ने 'भास्कर समाधान' पर जर्जर सड़क और गहरे गड्ढों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि पूरी गली की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिससे आए दिन वाहन चालक और राहगीर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस संबंध में संबंधित विभाग और नगर निगम को कई बार शिकायतें भेजी जा चुकी हैं, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
शिकायतों के बाद भी नहीं खुली विभाग की नींद उदयपुर शहर के पहाड़ा क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिससे स्थानीय निवासियों में हर समय हादसे का डर बना हुआ है। क्षेत्र के निवासी मुबारिक खान ने 'भास्कर समाधान' के जरिए एक गंभीर समस्या को पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि उनके इलाके में एक बिजली का खंभा पिछले 3 महीनों से झुक चुका है और किसी भी समय गिरने की स्थिति में है। इस झुके हुए पोल के कारण आसपास के घरों और राहगीरों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। मुबारिक खान और अन्य क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस बारे में विभाग को कई बार लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। निवासियों ने विभाग से इसे जल्द बदलने या ठीक करने की मांग की है।
डीपीएस रोड के पास फैली गंदगी सोभागपुरा सर्किल से डीपीएस रोड के पास रहने वाले स्थानीय निवासी इन दिनों नगर निगम की अजीब कार्यप्रणाली और फैली गंदगी से परेशान हैं। क्षेत्र के निवासी राम सिंह ने दैनिक भास्कर पर इस समस्या को प्रमुखता से पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में संबंधित विभाग के कर्मचारी इलाके में नालियों और नालों की सफाई करने पहुंचे थे। कर्मचारियों ने नालियों से भारी मात्रा में कचरा और कीचड़ बाहर तो निकाला, लेकिन उसे उठाकर ले जाने के बजाय सड़क पर ही लावारिस छोड़ दिया। पिछले कई दिनों से यह सड़ता हुआ कचरा मुख्य मार्ग पर ही पड़ा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भयंकर बदबू फैल रही है और राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों ने इस कचरे को तुरंत वहां से हटवाने की मांग की है।
सीवर ढक्कन की समस्या का हुआ समाधान उदयपुर शहर के अशोक नगर K-1 रोड क्षेत्र में सीवर के ढक्कन की वजह से पैदा हो रही परेशानी का आखिरकार समाधान हो गया है। स्थानीय निवासी अनुग्रह गिर ने इस समस्या को लेकर दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया था। उन्होंने बताया था कि कुछ समय पहले नगर निगम के जरिए सीवर का काम कराया गया था, लेकिन कर्मचारियों ने उसके ढक्कन को ठीक तरीके से फिट नहीं किया। गलत तरीके से लगे इस ढक्कन के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और हादसे का डर बना हुआ था। हालांकि, 'भास्कर समाधान' पर मामला सामने आने के तुरंत बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और टीम भेजकर सीवर के ढक्कन को दुरुस्त कर दिया। समस्या का समाधान होने पर अनुग्रह गिर और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होते ही जमादार ने साफ कराई गंदगी उदयपुर शहर के वृन्दावन नगर स्थित वी 2 रोड, गणेशपुरा क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। यहां के स्थानीय निवासी वेद प्रकाश दाधीच ने प्रसिद्ध बोहर गणेश जी मंदिर के पीछे की जर्जर स्थिति को दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया था। उन्होंने अपनी समस्या में लिखा था कि सड़क खराब होने के कारण वहां बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं, जिससे चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ था। इसके साथ ही, नालियों के पूरी तरह चोक होने की वजह से नाली का गंदा और बदबूदार पानी लगातार मुख्य रोड पर बह रहा था, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं का निकलना मुश्किल हो गया था। हालांकि, 'भास्कर समाधान' पर इस गंभीर समस्या के पोस्ट होते ही नगर निगम प्रशासन तुरंत हरकत में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड नंबर 46 के जमादार ने तत्परता दिखाई और पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्य शुरू करवाया।
अजय घारू बने आज 'पब्लिक के स्टार' उदयपुर के वृंदावन नगर में फैली गंदगी के खिलाफ नगर निगम के वार्ड नंबर 46 के जमादार अजय घारू ने सराहनीय तत्परता दिखाई है। स्थानीय निवासी प्रेम प्रकाश दाधीच के जरिए 'भास्कर समाधान' पर टूटी सीमेंटेड रोड, उगी झाड़ियों और चोक नालियों की समस्या पोस्ट करने के तुरंत बाद अजय घारू एक्शन में आ गए। उन्होंने बिना समय गंवाए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। जमादार अजय घारू के कुशल नेतृत्व में सड़क की झाड़ियों को पूरी तरह साफ किया गया और नालियों का कचरा हटाकर जल निकासी सुचारू की गई। उनके इस त्वरित प्रयास से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है।
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़िए…
5.उदयपुर में जनता की आवाज का दिखा दम:कहीं 15 दिन बाद हटा कचरा तो कहीं दुरुस्त हुई पानी की टंकी
10.उदयपुर में रोड लाइट और सड़क की समस्या:स्पीड ब्रेकर बना जल निकासी में बाधा, बीमारी का बढ़ा खतरा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा: जब रूठते हैं इंद्रदेव, तब सड़क खोदकर की जाती है 'गड़े भेरूजी' की पूजा, फिर होती है झमाझम बारिश

राजस्थान में मानसून की वापसी की संभावना: 24 जिलों में 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट

हिमाचल के राज्यपाल ने आध्यात्मिक तीर्थस्थलों का दौरा किया, प्रार्थना की


