होमक्राइमउदयपुर में जगन्नाथ रथयात्रा आज,कई रूट्स पर रहेगी नो एंट्री: चांदपोल से भटियानी चौहट्टा तक रास्ते बंद रहेंगे, जाने नो व्हीकल और नो पार्किंग जोन - Udaipur News
क्राइम

उदयपुर में जगन्नाथ रथयात्रा आज,कई रूट्स पर रहेगी नो एंट्री: चांदपोल से भटियानी चौहट्टा तक रास्ते बंद रहेंगे, जाने नो व्हीकल और नो पार्किंग जोन - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Rath Yatra Traffic Diversion & No Vehicle Zone Schedule उदयपुर में जगन्नाथ रथयात्रा आज,कई रूट्स पर रहेगी नो एंट्री:चांदपोल से भटियानी चौहट्टा तक रास्ते बंद रहेंगे, जान…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 जुलाई 2026 को 10:50 am बजे
उदयपुर में जगन्नाथ रथयात्रा आज,कई रूट्स पर रहेगी नो एंट्री:  चांदपोल से भटियानी चौहट्टा तक रास्ते बंद रहेंगे, जाने नो व्हीकल और नो पार्किंग जोन - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Rath Yatra Traffic Diversion & No Vehicle Zone Schedule

उदयपुर में जगन्नाथ रथयात्रा आज,कई रूट्स पर रहेगी नो एंट्री:चांदपोल से भटियानी चौहट्टा तक रास्ते बंद रहेंगे, जाने नो व्हीकल और नो पार्किंग जोन

- कॉपी लिंक

उदयपुर में आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के मद्देनजर उदयपुर पुलिस ने शहर में व्यापक यातायात एवं ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। इसके तहत उदयपुर में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। दोपहर 11 बजे से रात तक का शेड्यूल है और इसमें नो व्हीकल और नो प

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा ने बताया कि 16 जुलाई को दोपहर 3 बजे जगदीश मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथजी की रथ यात्रा रवाना होगी, जो घंटाघर, बड़ा बाजार, मोचीवाड़ा, भड़भूजा घाटी, संतोषी माता मंदिर, तीज का चौक, धानमंडी, मार्शल चौराहा, अस्थल मंदिर, आरएमवी रोड, कैलाश कॉलोनी, कालाजी-गोराजी, रंग निवास और भटियानी चौहट्टा होते हुए देर रात करीब 12 बजे पुनः जगदीश मंदिर पहुंचेगी।

रथ यात्रा के दौरान दोपहर 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शोभायात्रा में शामिल वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का रथ यात्रा मार्ग पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने आमजन और व्यापारियों से अपील की है कि वे यात्रा मार्ग पर वाहन पार्क नहीं करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

नो व्हीकल और नो पार्किंग जोन

- शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आरएमवी रोड पर सूरजपोल थाना के सामने नो व्हीकल जोन रहेगा। वहीं कालाजी-गोराजी तिराहे से गुलाबबाग रोड स्थित बर्फ फैक्ट्री से उदियापोल तक नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के दोपहिया वाहन आरएमवी स्कूल परिसर में पार्क किए जाएंगे।

- पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं पर यह व्यवस्था लागू नहीं होगी। नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाया जाएगा। आमजन से मुख्य सड़कों पर वाहन पार्क नहीं करने और यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें