महिलाओं के प्रदर्शन में कॉकरोच पार्टी कार्यकर्ता ने की धक्का-मुक्की: पोस्टर छीना; उदयपुर में महिला सुरक्षा को लेकर निकाला मार्च - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Women Safety March | Protest Controversy & Clash Report महिलाओं के प्रदर्शन में कॉकरोच पार्टी कार्यकर्ता ने की धक्का-मुक्की:पोस्टर छीना; उदयपुर में महिला सुरक्षा को ले…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Women Safety March | Protest Controversy & Clash Report
महिलाओं के प्रदर्शन में कॉकरोच पार्टी कार्यकर्ता ने की धक्का-मुक्की:पोस्टर छीना; उदयपुर में महिला सुरक्षा को लेकर निकाला मार्च
- कॉपी लिंक
उदयपुर में महिला सुरक्षा को लेकर रविवार को मार्च निकाला गया। सार्वजनिक कार्यक्रम में महिला अधिकारों के लिए जागरूक महिलाओं के तौर पर उदयपुर महिला अधिकार मंच कार्यकर्ता भी शामिल हुईं।
मंच की कॉर्डिनेटर करिश्मा के नेतृत्व में शामिल हुईं युवतियों ने ‘सशक्त महिला के रूप में बादशाह की छाती पर पैर रखने वाली किरणा कुंवर’ का बीकानेर संग्रहालय वाले चित्र को पोस्टर में दिखाया। करिश्मा का आरोप है कि इस दौरान कॉकरोच पार्टी के एक कार्यकर्ता ने युवतियों से धक्का-मुक्की करते हुए पोस्टर छीन लिए और धक्का देकर अलग कर दिया। इस दौरान पुलिस ने बीच-बचाव कर अलग किया।
महिला सुरक्षा को लेकर निकाली रैली में किया जागरूक
उदयपुर महिला अधिकार मंच की सचिव रीना ने कहा- युवतियों के साथ एक आदमी ने धक्का-मुक्की की, इससे सब चौंक गए। जागरूकता रैली गांधी ग्राउंड से शुरू हुई। इस रैली में बड़ी संख्या में युवा और युवतियां शामिल हुए। रैली के दौरान युवाओं ने हाथों में महिला सुरक्षा से जुड़े संदेशों और जागरूकता के स्लोगन लिखे साइन बोर्ड लेकर लोगों को जागरूक किया। वहीं युवतियों ने महिला सुरक्षा को लेकर अलग-अलग नारे लगाते हुए सुरक्षित माहौल की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
रैली गांधी ग्राउंड से रवाना होकर शहर की प्रमुख सड़कों से होते हुए चेतक, हाथीपोल और देहली गेट पहुंची। इस दौरान युवाओं ने विभिन्न संदेशों और नारों के जरिए लोगों से महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील और जागरूक होने की अपील की।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

'केस से पीछे हटो, वरना...'; अजमेर दरगाह में मंदिर होने का दावा करने वाले राजवर्धन सिंह को पाकिस्तान से मिली धमकी - rajvardhan parmar gets death threat from pakistaan over ajmer dargah claim

1.3K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan govt should prepare contingency plan: Gehlot


