होमक्राइमUdaipur Accident: ओवरटेक के चक्कर में ट्रेलर से भिड़ी तेज रफ्तार बस, 3 की मौत, 10 घायल
क्राइम

Udaipur Accident: ओवरटेक के चक्कर में ट्रेलर से भिड़ी तेज रफ्तार बस, 3 की मौत, 10 घायल

Rajasthan Accident: राजस्थान के उदयपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (खेरोदा) पर ओवरटेक करने के दौरान एक तेज रफ्तार निजी बस ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। उदयपु…

Navbharat Times के अनुसार26 अगस्त 2026 को 05:25 pm बजे
Udaipur Accident: ओवरटेक के चक्कर में ट्रेलर से भिड़ी तेज रफ्तार बस, 3 की मौत, 10 घायल

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan Accident: राजस्थान के उदयपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (खेरोदा) पर ओवरटेक करने के दौरान एक तेज रफ्तार निजी बस ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार निजी बस ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रेलर ट्रक से टकरा गई जिससे तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हादसा खेरोदा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर हुआ और बस में करीब 35 यात्री सवार थे।

तीन यात्रियों की मौत हो गई

खेरोदा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि बस चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ से उदयपुर की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि रास्ते में ट्रेलर को ओवरटेक करने के प्रयास में बस उससे टकरा गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई और मृतकों में उदयपुर के पहाड़ा निवासी बंशीलाल टेलर और शोभागपुरा निवासी भगवानलाल डांगी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि तीसरी मृतक महिला है जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई

पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और हाईवे गश्ती दल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारण राजमार्ग पर जाम लग गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें