होम›क्राइम›बांसवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर भीषण हादसा: रोडवेज बस ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचला, मौके पर ही मौत - two students killed in roadways bus accident on banswaraudaipur road
क्राइम

बांसवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर भीषण हादसा: रोडवेज बस ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचला, मौके पर ही मौत - two students killed in roadways bus accident on banswaraudaipur road

बांसवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर भीषण हादसा: रोडवेज बस ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचला, मौके पर ही मौत बांसवाड़ा से कपड़े खरीदकर बाइक से घर लौट रहे दो छात्रों को रोडवेज बस ने टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे ...और पढ़ें HighLights…

Jagran के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 04:04 pm बजे
बांसवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर भीषण हादसा: रोडवेज बस ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचला, मौके पर ही मौत
 - two students killed in roadways bus accident on banswaraudaipur road

सौजन्य से:- Jagran

बांसवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर भीषण हादसा: रोडवेज बस ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचला, मौके पर ही मौत

बांसवाड़ा से कपड़े खरीदकर बाइक से घर लौट रहे दो छात्रों को रोडवेज बस ने टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे ...और पढ़ें

HighLights

- बांसवाड़ा से लौट रहे दो छात्रों को रोडवेज बस ने कुचला।

- बांसवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर सुंदनी के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।

- हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जागरण संवाददाता, उदयपुर। बांसवाड़ा से कपड़े खरीदकर बाइक से घर लौट रहे दो छात्रों को रोडवेज बस ने टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बांसवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर सुंदनी के पास हुई। हादसे के बाद बस चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

मोटागांव थानाधिकारी देवीलाल ने बताया कि समीर (18) पुत्र रूपलाल यादव और नीलेश (16) पुत्र विट्ठल यादव रविवार सुबह बाइक से कपड़े खरीदने बांसवाड़ा आए थे। खरीदारी के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। सुंदनी के पास उदयपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला।

हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोट आई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बस में सवार यात्री भी बीच रास्ते में फंस गए और बाद में अन्य वाहनों से रवाना हुए।

सूचना पर मोटागाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुटने से हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने भीड़ हटाकर यातायात सुचारू कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू की।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें