लखनऊ हत्याकांड का मास्टरमाइंड मिला गिरोह का हिस्सा?
लखनऊ में टैक्सी चालक की हत्या और लूट के मामले में 7 साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी मोनू यादव को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद उसने अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग राज्यों में बस कंडक्टर और नौकरी के रूप में काम किया।

सौजन्य से:- Navbharat Times
लखनऊ में वर्ष 2019 में टैक्सी चालक की हत्या कर कार लूटने के मामले में सात साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश मोनू यादव को यूपी एसटीएफ ने राजस्थान के डीडवाना से गिरफ्तार कर लिया।
ऋषि सेंगर, लखनऊ: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में वर्ष 2019 में हुए टैक्सी ड्राइवर हत्याकांड और कार लूट मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू यादव उर्फ अभिमन्यु यादव को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने सात साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ कानपुर यूनिट ने आरोपी को राजस्थान के डीडवाना स्थित सत्य इंडस्ट्रीज, खंडेलवाल स्वीट्स के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान बदलकर अलग-अलग राज्यों में छिपकर रह रहा था।
एयरपोर्ट जाने के बहाने बुक की थी टैक्सी
पूछताछ में बलिया जिले के सुखपुरा निवासी मोनू यादव ने बताया कि 14 जुलाई 2019 की रात उसने अपने साथियों मिथलेश पांडेय, छोटू सिंह और मोहन यादव के साथ मिलकर एयरपोर्ट जाने के बहाने गोरखपुर के बड़हलगंज निवासी टैक्सी चालक शुभम पांडेय की गाड़ी बुक की थी।
आरोप है कि चारों ने पहले से बनाई गई योजना के तहत टैक्सी लूटने की नीयत से शुभम पांडेय की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया और टैक्सी लेकर वाराणसी की ओर फरार हो गए।
बेंगलुरु से राजस्थान तक बदलता रहा ठिकाना
एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद जब उसे हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज होने तथा पुलिस की तलाश की जानकारी मिली तो वह सबसे पहले बेंगलुरु भाग गया। वहां उसने अपनी पहचान छिपाकर बस कंडक्टर के रूप में काम किया।
कुछ समय बाद गिरफ्तारी के डर से वह राजस्थान चला गया और डीडवाना में पहचान बदलकर नौकरी करने लगा। इसी दौरान एसटीएफ को उसके ठिकाने की सूचना मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हत्या, लूट और साजिश समेत तीन मुकदमे दर्ज
एसटीएफ के अनुसार मोनू यादव के खिलाफ बलिया और लखनऊ में हत्या, लूट और आपराधिक साजिश समेत तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सरोजनीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
अन्य आरोपियों और नेटवर्क की भी होगी जांच
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों, फरारी के दौरान मिली मदद और अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही मामले में आगे की विवेचना जारी है।
लेखक के बारे मेंदेवेश पांडेयदेवेश पांडेय नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। वे एनबीटी की उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजिटल टीम के सदस्य हैं। देवेश के पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता का 9 साल का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मई 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। इससे पहले वे इंडिया न्यूज, भारत समाचार, न्यूज वन इंडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों सहित कई डिजिटल चैनल में विभिन्न भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
देवेश की प्राथमिकता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीतिक, क्राइम और प्रशासनिक खबरों का सटीक और विश्वसनीय विश्लेषण पाठकों तक पहुंचाना है। उन्हें यूपी-उत्तराखंड के तमाम शहरों के ऐतिहासिक महत्व, अपराध की साइड स्टोरी और जनहित से जुड़ी शासन-प्रशासन की खबरें लिखने में रुचि है।
उत्तर प्रदेश की क्राइम, राजनीति, गवर्नेंस, खेल, पब्लिक हेल्थ और नागरिक अधिकारों से जुड़ी खबरो को लिखना। इसके साथ ही देवेश खेल की खबरों को लेकर भी अपनी काफी रुचि रखते हैं।
देवेश पांडेय ने लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। देवेश डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट मीडिया में 9 साल काम करने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने ने 2016 के आखिर में यूपीटीवी लिमिटेड (भारत समाचार) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां यूपी-उत्तराखंड में हुए 2017 विधानसभा चुनाव को डेस्क से महत्वपूर्ण खबरों और राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ कवर किया। इसके बाद न्यूज वन इंडिया में असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए 2019 में हुए लोकसभा चुनाव को कवर किया। इसके बाद 2022 में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनावों को इंडिया न्यूज सहित डिजिट चैनल्स में रहते हुए कवर किया।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

पुलिस प्रतिनियुक्ति के लिए नये मापदंड, सेवा रिकॉर्ड पर जोर

अलग-अलग शहरों में शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथयात्राएं

जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ा: सावरदा पुलिया पर अनियंत्रित हुआ, ड्राइवर सुरक्षित - Dudu News


