सोजत के धनपतराज सांखला आईपीएस बने: आरपीएस अधिकारी के तौर पर छबड़ा, सांचौर, बाड़मेर, फलोदी और जयपुर में दी सेवाएं - Sojat News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Pali - Sajot - Sojat Dhanpatraj Sankhla Promoted To IPS | Rajasthan Police News सोजत के धनपतराज सांखला आईपीएस बने:आरपीएस अधिकारी के तौर पर छबड़ा, सांचौर, बाड़मेर, फलोदी और जयपुर में दी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Pali
- Sajot
- Sojat Dhanpatraj Sankhla Promoted To IPS | Rajasthan Police News
सोजत के धनपतराज सांखला आईपीएस बने:आरपीएस अधिकारी के तौर पर छबड़ा, सांचौर, बाड़मेर, फलोदी और जयपुर में दी सेवाएं
- कॉपी लिंक
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने राजस्थान पुलिस सेवा के छह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नत किया है। इनमें सोजत निवासी धनपतराज सांखला का नाम भी शामिल है। आईपीएस बनने के बाद सोजत स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तां
धनपतराज सांखला अपनी शिक्षा में मेधावी रहे हैं। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई सोजत से की और स्नातक जोधपुर से पूरा किया। उन्होंने एमए इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडल भी हासिल किया है। उनके पिता ढगलाराम सांखला सोजत के एक प्रमुख व्यवसायी और ट्रांसपोर्टर हैं।
1998 में आरपीएस में चयन धनपतराज सांखला का चयन वर्ष 1998 में राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) में हुआ था। आरपीएस अधिकारी के तौर पर उन्होंने छबड़ा, सांचौर, बाड़मेर, फलोदी और जयपुर यातायात में सर्कल ऑफिसर के पद पर सेवाएं दीं।
वर्ष 2010 में उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया। इस दौरान उन्होंने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट, सीआईडी सीबी, एसीबी, नीम का थाना और मुख्यमंत्री सतर्कता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया।
वर्तमान में वे राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में सहायक निदेशक (प्रशासन) के पद पर कार्यरत हैं। इसी साल गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 'पुलिस पदक' से सम्मानित किया था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

पुलिस प्रतिनियुक्ति के लिए नये मापदंड, सेवा रिकॉर्ड पर जोर

अलग-अलग शहरों में शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथयात्राएं

जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ा: सावरदा पुलिया पर अनियंत्रित हुआ, ड्राइवर सुरक्षित - Dudu News


