ततारपुर पुलिस ने दी साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी: महिलाओं को बताए अधिकार; बोले- जागरूकता ही सबसे प्रभावी माध्यम - Sodawas (Mundawar) News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Khairthal - Sodawas - Tatarpur Police Awareness Campaign | Cyber Crime Safety Tips Mundawar ततारपुर पुलिस ने दी साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी:महिलाओं को बताए अधिकार; बोले- जागरूकता ह…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Khairthal
- Sodawas
- Tatarpur Police Awareness Campaign | Cyber Crime Safety Tips Mundawar
ततारपुर पुलिस ने दी साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी:महिलाओं को बताए अधिकार; बोले- जागरूकता ही सबसे प्रभावी माध्यम
- कॉपी लिंक
राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को ततारपुर थाना पुलिस ने मुंडावर के इन्द्रा बस्ती और जिंदोली स्थित निजी कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में छात्राओं और ग्रा
ततारपुर थाना पुलिस टीम से एएसआई राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल राजवीर, बजरंग, राजाराम और महिला कांस्टेबल बलकेश ने महिलाओं और छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराधों और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया।
पुलिस टीम ने राजकॉप सिटीजन एप की उपयोगिता भी बताई। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से आमजन घर बैठे कई पुलिस सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। यह एप किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तक तुरंत सूचना पहुंचाने में भी सहायक है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराधों और कानूनी सहायता से संबंधित कई प्रश्न पूछे। पुलिस अधिकारियों ने इन सवालों के सरल और व्यावहारिक जवाब दिए। टीम ने महिलाओं से छेड़छाड़, उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में बिना किसी झिझक के पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि जागरूकता ही अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक सतर्क रहेगा और समय रहते पुलिस को सूचना देगा, तो अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्राओं और महिलाओं ने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

पुलिस प्रतिनियुक्ति के लिए नये मापदंड, सेवा रिकॉर्ड पर जोर

अलग-अलग शहरों में शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथयात्राएं

जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ा: सावरदा पुलिया पर अनियंत्रित हुआ, ड्राइवर सुरक्षित - Dudu News


