जयपुर के SMS हॉस्पिटल में परिचित से मिलने आई महिला के सिर पर गिरा पंखा, 10 टांके आए
जयपुर के SMS हॉस्पिटल में परिचित से मिलने आई महिला के सिर पर गिरा पंखा, 10 टांके आए एसएमएस में पहले भी मरीजों एवं चिकित्सकों पर फॉल्स सीलिंग और प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी. Published : August 25, 2026 at 8:04 PM IST…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर के SMS हॉस्पिटल में परिचित से मिलने आई महिला के सिर पर गिरा पंखा, 10 टांके आए
एसएमएस में पहले भी मरीजों एवं चिकित्सकों पर फॉल्स सीलिंग और प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी.
Published : August 25, 2026 at 8:04 PM IST
जयपुर: राजधानी जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में महिला के सिर पर पंखा गिर गया. घायल महिला के सिर में 10 टांके लगाने पड़े. हादसा अस्पताल के चरक भवन में सोमवार रात हुई. पंखा गिरने से घायल महिला का ट्रॉमा सेंटर लाकर इलाज किया गया. पंखा गिरने से चरक भवन में अफरातफरी मच गई.
एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, महिला का तुरंत इलाज कराया गया. पंखा गिरने से घायल हुई महिला रेणु अपने परिचित से मिलने अस्पताल आई थीं. अचानक पंखा गिर गया. इससे रेणु के सिर से खून बहने लगा. उनके साथ मौजूद अन्य परिजन घबरा गए. अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने बताया कि पंखा गिरने के बाद वार्ड में मौजूद नर्सिंग कर्मचारियों ने एम्बुलेंस बुलाई. 10-15 मिनट बाद एम्बुलेंस आई और रेणु को ट्रोमा सेंटर ले गई, जहां इलाज किया गया. रेणु के सिर में टांके लगाए गए.
एमएसएस में ऐसे हादसे आम: बारिश के मौसम में राजधानी के सवाई मान सिंह अस्पताल में इस तरह की घटनाएं आम हो चुकी है. इसके पहले भी कई बार मरीजों एवं चिकित्सकों पर फॉल्स सीलिंग और प्लास्टर गिर चुके हैं. अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने बताया कि अस्पताल की बिल्डिंग आजादी के समय बनाई गई थी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में भाजपा,सीकर में कांग्रेस ने एक-एक सीट निर्विरोध जीती: निकाय चुनाव में अब तक 19 पार्षद निर्विरोध जीते; कोटपूतली-बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी लापता - Rajasthan News

जयपुर निकाय चुनाव में दिखा बीजेपी का 'मुस्लिम प्रेम', पता है कितने टिकट बांटे?

राजस्थान निकाय चुनाव: डूंगरपुर में EVM का पहला रेंडमाइजेशन कंपलीट


