बहन को पास कराने का प्लान फेल: SI भर्ती परीक्षा में फिजिकल देने आई महिला गिरफ्तार, बायोमेट्रिक में खुली पोल
{"_id":"6a89887f917cc8cd2f06dc5e","slug":"ajmer-woman-arrested-for-taking-sister-s-place-in-si-recruitment-physical-test-bio-metric-check-exposes-fraud-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को पास…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a89887f917cc8cd2f06dc5e","slug":"ajmer-woman-arrested-for-taking-sister-s-place-in-si-recruitment-physical-test-bio-metric-check-exposes-fraud-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को पास कराने का प्लान फेल: SI भर्ती परीक्षा में फिजिकल देने आई महिला गिरफ्तार, बायोमेट्रिक में खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन को पास कराने का प्लान फेल: SI भर्ती परीक्षा में फिजिकल देने आई महिला गिरफ्तार, बायोमेट्रिक में खुली पोल
Sat, 22 Aug 2026 05:01 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 22 Aug 2026 05:01 PM IST
सार
राजस्थान पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी बनकर पहुंची महिला को बायोमेट्रिक और फोटो मिलान के दौरान पकड़ लिया गया। आरोपी अपनी सगी बहन मुन्नी की जगह परीक्षा देने आई थी। मूल अभ्यर्थी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुलिस ने फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला परीक्षा केंद्र पर अपनी सगी बहन मुन्नी के स्थान पर शारीरिक परीक्षा देने पहुंची थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने दस्तावेज सत्यापन और फोटो मिलान की प्रक्रिया के दौरान जालसाजी को पकड़ लिया। परीक्षा केंद्र पर तैनात चयन समिति ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस अधिकारियों को दी, जिसके बाद पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर फर्जी अभ्यर्थी को अपनी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बायोमेट्रिक जांच में पकड़ी गई आरोपी
शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान केंद्र में प्रवेश करने वाले सभी अभ्यर्थियों के पहचान पत्रों और बायोमेट्रिक आंकड़ों का मिलान किया जा रहा था। जब फर्जी महिला अभ्यर्थी जांच के लिए अधिकारियों के सामने पहुंची, तो कंप्यूटर प्रणाली में दर्ज मूल फोटो और उसके चेहरे में काफी अंतर दिखाई दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जालोर में बढ़ा महिलाओं का सियासी कद: 13 सीटों पर बनेगा महिला पार्षदों का दबदबा; सभापति पद पर भी दावेदारी
अधिकारियों ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने स्वीकार किया कि वह अपनी बहन के स्थान पर परीक्षा देने आई थी। पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज विवरण के अनुसार, असली अभ्यर्थी शारीरिक रूप से परीक्षा देने में असमर्थ थी, जिस कारण उसने अपनी बहन को परीक्षा केंद्र में भेजा था।
परीक्षा केंद्र प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल आरोपी महिला को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रहा है। पुलिस मूल अभ्यर्थी मुन्नी की भी तलाश कर रही है, जिसने अपनी जगह बहन को भेजा था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या इस घटना के पीछे आरोपी बहनों ने खुद ही यह साजिश की थी या किसी प्रतियोगी परीक्षा गिरोह से संपर्क किया था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

CM ईमानदार तो ना करें बाड़ाबंदी' राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले गहलोत- पायलट ने की BJP की घेराबंदी

गहलोत से बोले पायलट- सबके इंचार्ज आप: राजस्थान-पंजाब क्या फर्क पड़ता है; पूर्व सीएम ने कहा- हम तो परमानेंट इंचार्ज - Jaipur News

उदयपुर के जंगलों में 'ऑपरेशन शंकर'! 11.76 करोड़ का 7500 से ज्याादा गांजे के पौधे देख NCB भी दंग, किया नष्ट


