राजस्थान SI भर्ती 2025: बीस हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों की PET 3 अगस्त से, 8 रेंज मुख्यालयों पर होगी परीक्षा
{"_id":"6a61f174ef21f0cbc0086138","slug":"rajasthan-police-si-recruitment-physical-efficiency-test-for-20-798-candidates-from-august-3-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान SI भर्ती 2025: बीस…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a61f174ef21f0cbc0086138","slug":"rajasthan-police-si-recruitment-physical-efficiency-test-for-20-798-candidates-from-august-3-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान SI भर्ती 2025: बीस हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों की PET 3 अगस्त से, 8 रेंज मुख्यालयों पर होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान SI भर्ती 2025: बीस हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों की PET 3 अगस्त से, 8 रेंज मुख्यालयों पर होगी परीक्षा
Thu, 23 Jul 2026 04:18 PM IST
Sourabh Bhatt
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sourabh Bhatt
Updated Thu, 23 Jul 2026 04:18 PM IST
सार
राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक (SI)/प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती-2025 की भर्ती में सफल उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी। इनके लिए जल्द एडमिट कार्ड जारी होंगे ।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक (SI)/प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती-2025 की भर्ती प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की लिखित परीक्षा में सफल 20,798 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन 3 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।
पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के उप महानिरीक्षक (DIG) मनोज कुमार ने बताया कि आरपीएससी ने 5 और 6 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी, जिसका परिणाम 19 जून को घोषित किया गया था। अब सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा पुलिस मुख्यालय की ओर से गठित बोर्ड की निगरानी में आयोजित होगी।
8 रेंज मुख्यालयों पर होगी PET
शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रदेश के आठ रेंज मुख्यालयों-जयपुर (दो परीक्षा केंद्र), उदयपुर, कोटा, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर और अजमेर में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
यह भी पढें- राजस्थान में टूट पड़ा मानसून : ब्यावर में 9 इंच बारिश, अगले दो दिन भी भारी से अतिभारी बरसात का अलर्ट
SSO ID से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
भर्ती बोर्ड ने बताया कि प्रवेश-पत्र जल्द जारी किए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में प्रवेश-पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।
वेबसाइट पर मिलेगी हर अपडेट
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे महानिदेशक पुलिस के स्थायी आदेश संख्या-10/2025 में निर्धारित शारीरिक दक्षता मानकों के अनुसार तैयारी करें। भर्ती से संबंधित कोई व्यक्तिगत सूचना नहीं भेजी जाएगी। सभी अपडेट राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और समाचार पत्रों के माध्यम से जारी किए जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों से नियमित रूप से वेबसाइट देखने की अपील की गई है।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला