शिमला से दो नाबालिग बच्चे लापता हो गए थे: पुलिस ने चार दिन की मशक्कत के बाद दोनों को राजस्थान से बरामद किया
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आईएसबीटी से दो नाबालिग भाई-बहन दोनों ही लापता हो गए थे। चार दिन की तलाश के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग बच्चों को राजस्थан के श्रीगंगानगर से सकुशल पाया।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a58c91f70559b3afa03278d","slug":"minor-brother-and-sister-missing-from-shimla-found-in-rajasthan-after-four-days-know-the-whole-story-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: शिमला से लापता नाबालिग भाई-बहन चार दिन बाद राजस्थान में मिले, पुलिस को ऐसे मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: शिमला से लापता नाबालिग भाई-बहन चार दिन बाद राजस्थान में मिले, पुलिस को ऐसे मिली सफलता
Thu, 16 Jul 2026 05:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Jul 2026 05:35 PM IST
सार
शिमला के आईएसबीटी से लापता नाबालिग भाई-बहन पुलिस को राजस्थान में मिले हैं। पुलिस ने चार दिन की लगातार तलाश के बाद दोनों नाबालिग बच्चों को राजस्थान के श्रीगंगानगर से सकुशल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आईएसबीटी से लापता नाबालिग भाई-बहन पुलिस को राजस्थान में मिले हैं। पुलिस ने चार दिन की लगातार तलाश के बाद दोनों नाबालिग बच्चों को राजस्थान के श्रीगंगानगर से सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बालूगंज में 12 जुलाई को मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता उमा देवी ने पुलिस को बताया था कि उनके दो नाबालिग बच्चे घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिमला पुलिस ने तत्काल विशेष जांच टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन और मानव स्रोतों की मदद से पंजाब, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में तलाश अभियान चलाया।
विज्ञापन
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने दोनों बच्चों का राजस्थान के श्रीगंगानगर से सफलतापूर्वक पता लगाकर उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और पुलिस टीम दोनों बच्चों को सुरक्षित शिमला वापस ला रही है। शिमला पुलिस ने इस सफलता का श्रेय तकनीकी जांच, मानव खुफिया तंत्र और विभिन्न राज्यों की पुलिस के समन्वित प्रयासों को दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

पुलिस प्रतिनियुक्ति के लिए नये मापदंड, सेवा रिकॉर्ड पर जोर

अलग-अलग शहरों में शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथयात्राएं

जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ा: सावरदा पुलिया पर अनियंत्रित हुआ, ड्राइवर सुरक्षित - Dudu News


