होमकृषिRewari News: रेवाड़ी-फुलेरा और जयपुर भिवानी ट्रेन 24 सितंबर तक रद्द
कृषि

Rewari News: रेवाड़ी-फुलेरा और जयपुर भिवानी ट्रेन 24 सितंबर तक रद्द

{"_id":"6a9c5898c9101e6a8302baf4","slug":"rewari-phulera-and-jaipur-bhiwani-trains-cancelled-until-september-24-rewari-news-c-198-1-rew1001-244932-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रे…

Amar Ujala के अनुसार6 सितंबर 2026 को 01:33 am बजे
Rewari News: रेवाड़ी-फुलेरा और जयपुर भिवानी ट्रेन 24 सितंबर तक रद्द

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a9c5898c9101e6a8302baf4","slug":"rewari-phulera-and-jaipur-bhiwani-trains-cancelled-until-september-24-rewari-news-c-198-1-rew1001-244932-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी-फुलेरा और जयपुर भिवानी ट्रेन 24 सितंबर तक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Rewari News: रेवाड़ी-फुलेरा और जयपुर भिवानी ट्रेन 24 सितंबर तक रद्द

Sat, 05 Sep 2026 11:29 PM IST

रोहतक ब्यूरो

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

Updated Sat, 05 Sep 2026 11:29 PM IST

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में कुंड, पाली और खोरी स्टेशनों पर पैच डबलिंग कार्य के चलते रेवाड़ी-रिंगस-फुलेरा रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन 24 सितंबर तक प्रभावित रहेगा। इसके चलते कई ट्रेनें रद्द की गई हैं जबकि कुछ का संचालन आंशिक रूप से रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार रेवाड़ी-फुलेरा और फुलेरा-रेवाड़ी के बीच चलने वाली कई ट्रेनें 24 सितंबर तक रद्द रहेंगी। जयपुर-भिवानी और भिवानी-जयपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। इससे रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना, रिंगस और फुलेरा सहित आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें : रेलखंड पर निर्माण कार्य के कारण दोराई-टनकपुर, गोड्डा-दोराई, दिल्ली-जैसलमेर, चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस और दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन

ये ट्रेनें रेवाड़ी-रिंगस-फुलेरा मार्ग के बजाय रेवाड़ी-अलवर-बांदीकुई-जयपुर-फुलेरा मार्ग से चलेंगी। डायवर्ट मार्ग पर अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर और जयपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द

रेवाड़ी-मदार जंक्शन के बीच चलने वाली सेवा का रेवाड़ी-फुलेरा खंड में संचालन 24 सितंबर तक रद्द रहेगा। वहीं दिल्ली-रिंगस और रिंगस-दिल्ली के बीच चलने वाली सेवाएं भी निर्धारित तिथियों पर रेवाड़ी-रिंगस खंड में प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा खोरी स्टेशन पर एक ट्रेन का ठहराव भी 24 सितंबर तक अस्थायी रूप से वापस लिया गया है। रेल यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें। यात्री NTES एप, रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा संबंधित रेलवे स्टेशन से नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे प्रशासन आवश्यकता के अनुसार ट्रेनों के संचालन, मार्ग, ठहराव और तिथियों में बदलाव कर सकता है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें