RAKSHA BANDHAN 2026 : जोधपुर-अजमेर जेल में नम आंखों से बहनों ने भाई को बांधी राखी, शेखावत ने बंधवाया रक्षा सूत्र
RAKSHA BANDHAN 2026 : जोधपुर-अजमेर जेल में नम आंखों से बहनों ने भाई को बांधी राखी, शेखावत ने बंधवाया रक्षा सूत्र जेल प्रशासन ने वेरिफिकेशन के बाद बहनों को राखी बांधने की अनुमति देकर अंदर प्रवेश दिया. Published : August 2…

सौजन्य से:- ETV Bharat
RAKSHA BANDHAN 2026 : जोधपुर-अजमेर जेल में नम आंखों से बहनों ने भाई को बांधी राखी, शेखावत ने बंधवाया रक्षा सूत्र
जेल प्रशासन ने वेरिफिकेशन के बाद बहनों को राखी बांधने की अनुमति देकर अंदर प्रवेश दिया.
Published : August 28, 2026 at 5:49 PM IST
जोधपुर/अजमेर : प्रदेशभर में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्ष और उल्लास से मनाया जा रहा है. इस मौके पर जोधपुर के केंद्रीय कारागार के बाहर बहनों की लंबी कतारें लग गईं, जो अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए आई थी. जेल प्रशासन ने वेरिफिकेशन के बाद बहनों को राखी बांधने की अनुमति देकर अंदर प्रवेश दिया. वहीं, अजमेर जेल में भी बहनों ने नम आंखों से भाइयों की कलाई पर राखी बांधी.
भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने बांधी राखी : जोधपुर दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को उनके घर पर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने रक्षा सूत्र बांधे. शेखावत ने इस मौके सभी को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति के प्रत्येक घटक की रक्षा का भी वचन लेना चाहिए. शेखावत में रक्षाबंधन को भारतीय त्योहारों में सबसे महत्वपूर्व बताया.
पढे़ं. रक्षाबंधन 2026: जेल में कैदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, अपराध से तौबा करने का लिया वचन
बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, दो दिन बहनों ने की मुप्त यात्रा : राज्य सरकार की ओर से इस बार रक्षाबंधन पर दो दिन सरकारी बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की घोषणा की गई. इसके चलते गुरुवार रात 12 बजे बाद से ही बस स्टैंड पर महिलाओं का आवागमन शुरू हो गया. शुक्रवार सुबह से ही भारी भीड़ बस स्टैंड पर पहुंची. कई मार्गों पर अतिरिक्त बसें लगाई गई. यात्रा करने वाली महिलाओं ने सरकार के दो दिन की निशुल्क यात्रा के निर्णय का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि इस बार भाई के पास आना और जाना निशुल्क हो गया.
अजमेर में भी जेल में मनाया रक्षाबंधन का त्योहार : अजमेर के केंद्रीय कारागार जेल में कैद भाइयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें दूर-दूर से आईं. बहनों ने सलाखों के पीछे कैद भाई को देखा तो अपने आंसू नहीं रोक पाईं. बहनों ने नम आंखों से भाई की कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा करवाया. साथ ही भाई से अपराध नहीं करने का भी वादा लिया.
भाई बिना परिवार अधूरा है : विजयनगर से अपने भाई सांवरलाल माली को अजमेर जेल में राखी बांधने आई प्रेमलता ने कहा कि उनका भाई तीन साल से जेल में है. भाई जल्द जेल से रिहा हो जाए, ईश्वर से यही प्रार्थना है. भाई को जेल में देख के सभी बहनें दुखी हैं. वहीं, रेखा बताती हैं कि जेल में केवल बहनों को ही एंट्री है. परिवार के अन्य लोगों को एंट्री नहीं दी गई है. भाई को जेल होने से पूरा परिवार परेशान है.
मिठाई की व्यवस्था जेल प्रशासन ने की : जेल अधीक्षक आर अन्तेवारा ने बताया कि रक्षाबंधन पर जेल नियमों के अनुसार केवल महिलाओं को ही परिसर में एंट्री दी जा रही है. जेल के मुख्य दरवाजे पर बहनें अपने भाई को राखी बांध रही हैं. भाई को खिलाने के लिए मिठाई का प्रबंध भी जेल प्रशासन की ओर से किया गया है ताकि जेल की सुरक्षा को लेकर किसी तरह का अंदेशा ना रहे. जेल के भीतर कैदियों की सुरक्षा भी जरूरी है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


