Rajasthan Weather: राजस्थान में 2 सितंबर से शुरू होगा बारिश का नया दौर, कोटा-जयपुर समेत 5 संभागों में अलर्ट
राजस्थान में 2-3 सितंबर से बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 4 से 7 सितंबर के दौरान जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कोटा संभाग में भा…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में 2-3 सितंबर से बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 4 से 7 सितंबर के दौरान जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कोटा संभाग में भारी बारिश हो सकती है।
जयपुर: राजस्थान में सुस्त पड़े मानसून की एक बार फिर से वापसी होने जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, सितंबर के पहले सप्ताह में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। विभाग ने 2 और 3 सितंबर से भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में बारिश के नए तंत्र के सक्रिय होने की प्रबल संभावना जताई है।
4 से 7 सितंबर तक 5 संभागों में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि
मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के दूसरे चरण में मानसूनी गतिविधियों में बड़ा बदलाव आएगा। 4 से 7 सितंबर के दौरान राज्य के पूर्वी इलाकों में बारिश का दायरा काफी व्यापक हो जाएगा। इस दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विशेष तौर पर कोटा संभाग और उससे सटे जिलों में मानसूनी बादल भारी मेहरबान रह सकते हैं। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कोटा और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज और कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इससे नदी-नालों में उफान और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।
पश्चिमी राजस्थान में कमजोर रहेगा मानसून, शेखावाटी में छिटपुट बौछारें
पूर्वी राजस्थान की तुलना में पश्चिमी राजस्थान का मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। मौसम केंद्र के मुताबिक, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में आगामी दिनों के दौरान कमजोर मानसून परिस्थितियां बनी रहेंगी, जिससे आमजन को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
4 से 6 सितंबर के दौरान बीकानेर संभाग में बारिश
पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों को हल्की राहत मिलने के आसार हैं। 4 से 6 सितंबर के दौरान बीकानेर संभाग और उससे सटे शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, झुंझुनूं और चूरू) में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की मानसूनी बौछारें गिर सकती हैं। मौसम विभाग ने आम जनता और किसानों को सलाह दी है कि वे बारिश और मेघगर्जन के समय आकाशीय बिजली से बचाव के आवश्यक उपाय करें और भारी बारिश की चेतावनी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन - Bandikui News

जयपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन आज से तीन दिन चलेगी - Alwar News

राजस्थान में कल से तेज बारिश का अलर्ट: आज भी जयपुर सहित कई जिलों में बरसात की संभावना, भरतपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा - Rajasthan News


