होमक्राइमगूगल मैप से मिलेगा सड़क हादसों से बचने का अलर्ट, राजस्थान पुलिस का नया डिजिटल इनोवेशन - rajasthan police safer road alerts drivers via google maps
क्राइम

गूगल मैप से मिलेगा सड़क हादसों से बचने का अलर्ट, राजस्थान पुलिस का नया डिजिटल इनोवेशन - rajasthan police safer road alerts drivers via google maps

गूगल मैप से मिलेगा सड़क हादसों से बचने का अलर्ट, राजस्थान पुलिस का नया डिजिटल इनोवेशन राजस्थान पुलिस ने 'ऑपरेशन सेफर रोड' योजना शुरू की है, जिसके तहत वाहन चालकों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के बारे में गूगल मैप के जरिए…

Jagran के अनुसार30 अगस्त 2026 को 06:32 pm बजे
गूगल मैप से मिलेगा सड़क हादसों से बचने का अलर्ट, राजस्थान पुलिस का नया डिजिटल इनोवेशन
 - rajasthan police safer road alerts drivers via google maps

सौजन्य से:- Jagran

गूगल मैप से मिलेगा सड़क हादसों से बचने का अलर्ट, राजस्थान पुलिस का नया डिजिटल इनोवेशन

राजस्थान पुलिस ने 'ऑपरेशन सेफर रोड' योजना शुरू की है, जिसके तहत वाहन चालकों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के बारे में गूगल मैप के जरिए पहले ही अलर्ट मिलेगा।

HighLights

- राजस्थान पुलिस ने 'ऑपरेशन सेफर रोड' योजना शुरू की

- गूगल मैप से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का अलर्ट मिलेगा

- जयपुर रेंज में 101 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान पुलिस ने सड़क हादसों और उनमें होने वाली मौतों की संख्या कम करने को लेकर 'ऑपरेशन सेफर रोड' योजना तैयार की है।

योजना के तहत देश में पहली बार ऐसा डिजिटल नवाचार किया गया है, जिसके माध्यम से वाहन चालकों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के संबंध में पहले से ही संकेत (अलर्ट) मिल जाएगा। इसके लिए जयपुर रेंज पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्गों को गूगल मैप से जोड़ा गया है।

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के निकट पहुंचते ही गूगल मैप का उपयोग कर रहे वाहन चालकों सड़क सुरक्षा का संकेत मिलेगा। संकेत मिलने से चालक समय रहते हुए वाहन की गति नियंत्रित करने सहित विभिन्न प्रकार की सावधानियां अपना सकेंगे। इस योजना की शुरूआत पुलिस की जयपुर रेंज से की गई है। इसके बाद राज्य के अन्य जिलों में योजना लागू होगी।

जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में हुए सड़क हादसों और उनमें हुई मौतों के आंकड़ों का विश्लेषण कर दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित किया गया है। वाहनों चालकों को हादसा स्थल से दो सौ मीटर पहले ही चेतावनी देकर सुरक्षित करने का प्रयास किया जाएगा।

पिछले दो वर्षों जयपुर रेंज के राज्य राजमार्गों में जिन 101 स्थानों पर अधिक दुर्घटना हुई है, उन्हें चिह्नित किया गया है। अब जब भी कोई वाहन चालक जयपुर रेंज से संबंधित राजमार्ग पर गूगल मैप नेविगेशन का उपयोग करेगा और चिह्नित दुर्घटना संभावित क्षेत्र के करीब पहुंचेगा तो उसे सड़क सुरक्षा की चेतावनी मिलेगी।

योजना के तहत क्यूआर कोड आधारित डिजिटल सुविधा विकसित की गई है। क्यूआर कोड स्कैन करने पर वाहन चालक को चिह्नित दुर्घटना संभावित स्थलों की जानकारी गूगल मैप से मिल सकेगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें