होमशिक्षा-करियरRajasthan Nikay Chunav 2026: पोलिंग टीमें रवाना, 39 जिलों में कल होगा मतदान, तय होगी 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत
शिक्षा-करियर

Rajasthan Nikay Chunav 2026: पोलिंग टीमें रवाना, 39 जिलों में कल होगा मतदान, तय होगी 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत

जिला कलेक्टर पहुंचे भवानी निकेतन जयपुर जिले की दो नगर परिषदों चौमू और शाहपुरा में भी कल मतदान होना है। साथ ही जिले की 16 नगर पालिकाओं में भी सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। ऐसे में जयपुर के सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिस…

Navbharat Times के अनुसार8 सितंबर 2026 को 08:33 am बजे
Rajasthan Nikay Chunav 2026: पोलिंग टीमें रवाना, 39 जिलों में कल होगा मतदान, तय होगी 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत

सौजन्य से:- Navbharat Times

जिला कलेक्टर पहुंचे भवानी निकेतन

जयपुर जिले की दो नगर परिषदों चौमू और शाहपुरा में भी कल मतदान होना है। साथ ही जिले की 16 नगर पालिकाओं में भी सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। ऐसे में जयपुर के सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर स्थित फार्मेसी कॉलेज से मतदान दलों को रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक खुद सुबह 8 बजे भवानी निकेतन परिसर पहुंचे और पोलिंग के लिए रवाना हो रही टीमों से मिले। साथ ही उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर के साथ एडीएम मेघराज मीणा, नरेंद्र वर्मा, आशीष कुमार सिंह, राजवी द्विवेदी, राजेंद्र सिसोदिया, डीएसओ प्रियव्रत सिंह चारण भी मौजूद रहे।57 लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत

पहले चरण में कुल 20 हजार 623 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जो कि 5393 वार्डों में सदस्य पदों के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण में 57 लाख 52 हजार 278 मतदाता पंजीकृत है जो इन प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में लॉक करेंगे। पहले चरण के तहत कुल 7683 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा।जानिए किस जिले की किन-किन निकायों में होगा पहले चरण का मतदान

- अजमेर - पीसांगन, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, टाटोटी, सावर

- नागौर - नागौर, जायल, मूंडवा, बासनी, कुचेरा

- टोंक - निवाई, पीपलू, देवली, उनियारा, दूनी

- ब्यावर - ब्यावर, विजयनगर, मसूदा

- भीलवाड़ा - भीलवाड़ा नगर निगम, बीगोद

- कोटपूतली-बहरोड़ - कोटपूतली, पावटा-प्रागपुरा, विराटनगर, नारायणपुर, बानसूर

- बीकानेर - खाजूवाला, नोखा, देशनोक, लूणकरणसर, श्री डूंगरगढ़, नापासर

- श्रीगंगानगर - सूरतगढ़, श्री विजयनगर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, घड़साना

- हनुमानगढ़ - नोहर, भादरा, संगरिया, टिब्बी, रावतसर

- चूरू - राजगढ़, चूरू, रतन नगर, सुजानगढ़, छापर

- भरतपुर - भरतपुर नगर निगम, भुसावर, रूपवास

- धौलपुर - धौलपुर, राजखेड़ा, मनिया, सैपऊ

- सवाई माधोपुर - सवाई माधोपुर, बौंली, खण्डार

- जयपुर - शाहपुरा, चौमू, बगरू, चाकसू, जोबनेर, किशनगढ़-रेनवाल, फुलेरा, सांभर, बस्सी, दूदू, जमवारामगढ़, कालाडेरा, कानोता, खेजरोली, मनोहरपुर, नारायणा, फागी, वाटिका

- अलवर - अलवर नगर निगम, रामगढ़, नौगांव, मालाखेड़ा, बहादुरपुर

- सीकर - लक्ष्मणगढ़, खाटूश्यामजी, दांता, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, रींगस, अजीतगढ़, पलसाना

- झुंझुनूं - पिलानी, चिड़ावा, मंड्रेला, विद्या विहार, सूरतगढ़, सिंघाना, बुहाना, मंडावा, बिसाऊ, मलसीसर

- जोधपुर - बालेसर सत्ता, भोपालगढ़, बिलाड़ा, मथानिया, तिवरी, पीपाड़ सिटी

- जालोर - जालोर, आहोर, सायला

- पाली - सोजत रोड, सोजत सिटी, पाली नगर निगम, रानी खुर्द, मारवाड़ जंक्शन

- सिरोही - शिवगंज, आबूरोड, मंडार

- कोटा - रामगंजमंडी, सुकेत, सांगोद, इटावा, सुल्तानपुर

- बारां - बारां, अंता, सीसवाली

- बूंदी - बूंदी, दई, इन्द्रगढ़, केशवरायपाटन

- झालावाड़ - झालावाड़, झालरापाटन, भवानी मंडी, डग

- उदयपुर - भिंडर, वल्लभनगर, फतहनगर-सनवाड़

- बांसवाड़ा - बांसवाड़ा

- चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़, बेगूं, रावतभाटा

- राजसमंद - नाथद्वारा, आमेट

- प्रतापगढ़ - प्रतापगढ़, अरनोद

- डूंगरपुर - डूंगरपुर

- डीडवाना-कुचामन - लाडनूं, डीडवाना, बोरावड़, कुचामन सिटी

- करौली - करौली, मंडरायल, सपोटरा

- दौसा - बांदीकुई, बसवा, महवा, मंडावर, सिकराय, भाण्डारेज

- डीग - पहाड़ी, कामां, सीकरी

- खैरथल-तिजारा - भिवाड़ी, खैरथल, तिजारा

- जैसलमेर - जैसलमेर

- बाड़मेर - बाड़मेर

- बालोतरा - जसोल, गुडामालानी, समदड़ी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें