होम›खेल›Rajasthan Nikay Chunav 2026: आज 301 निकायों में डिप्टी मेयर, उप-सभापति और उपाध्यक्ष के लिए वोटिंग, बीजेपी पड़ी कांग्रेस पर भारी, पढ़ें ताजा अपडेट
खेल

Rajasthan Nikay Chunav 2026: आज 301 निकायों में डिप्टी मेयर, उप-सभापति और उपाध्यक्ष के लिए वोटिंग, बीजेपी पड़ी कांग्रेस पर भारी, पढ़ें ताजा अपडेट

LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - 6 निगमों में मेयर बनाने के बाद अब डिप्टी मेयर पद पर भी BJP की नजरकल घोषित नतीजों में अजमेर, उदयपुर, अलवर, पाली, भरतपुर और भीलवाड़ा निगमों में मेयर की कुर्सी हासिल कर…

navbharattimes.indiatimes.com के अनुसार22 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
Rajasthan Nikay Chunav 2026: आज 301 निकायों में डिप्टी मेयर, उप-सभापति और उपाध्यक्ष के लिए वोटिंग, बीजेपी पड़ी कांग्रेस पर भारी, पढ़ें ताजा अपडेट

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

LIVE NOW

Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•

- 6 निगमों में मेयर बनाने के बाद अब डिप्टी मेयर पद पर भी BJP की नजरकल घोषित नतीजों में अजमेर, उदयपुर, अलवर, पाली, भरतपुर और भीलवाड़ा निगमों में मेयर की कुर्सी हासिल करने के बाद भाजपा आज इन सभी 6 निगमों में डिप्टी मेयर पद पर भी अपना ही पार्षद बैठाने के लिए पूरी तरह आश्वस्त दिख रही है।

- दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा मतदान, 5:00 बजे के बाद तुरंत आएंगे नतीजेउप-प्रमुख पदों के लिए वास्तविक चुनावी मुकाबला दोपहर 2:30 बजे मतदान शुरू होने के साथ दिखेगा। शाम 5:00 बजे तक चलने वाली वोटिंग के तुरंत बाद मतों की गिनती शुरू कर दी जाएगी और शाम ढलते-ढलते सभी 301 निकायों के नतीजे सिर चढ़कर बोलेंगे।

- दोपहर 2:00 बजे तक नाम वापसी का दौर, बागी पार्षदों पर नजरनामांकन जांच के बाद दोपहर 2:00 बजे तक उम्मीदवारों के पास नाम वापस लेने का मौका रहेगा। जिन निकायों में एक से अधिक पार्षदों ने उप-प्रमुख पद के लिए दावेदारी ठोंकी है, वहां पार्टी के वरिष्ठ नेता बागियों को बिठाकर अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में नाम वापस कराने की मशक्कत कर रहे हैं।

- सुबह 11:30 बजे तक नामांकन जांच पर टिकी नजरें301 निकायों में उप-प्रमुखों के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सुबह 11:30 बजे तक नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि किसी प्रत्याशी के पर्चे में कोई तकनीकी खामी न रह जाए।

- हाड़ौती के निकायों में BJP का दबदबा, AAP ने बारां में चौंकाया, कांग्रेस ने भी 10 बोर्ड अपने नाम किएराजस्थान के हाड़ौती इलाके में नगर निकायों के सभापति चुनाव ने स्थानीय राजनीति की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। बारां से लेकर बूंदी, झालावाड़ और कोटा तक हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में बीजेपी सबसे ज्यादा निकायों में बोर्ड बनाने में सफल रही है। वहीं कांग्रेस ने भी कई जगह अपनी पकड़ कायम रखी है। सबसे अलग नतीजा बारां नगर परिषद का रहा, जहां आम आदमी पार्टी ने 60 में से 31 पार्षदों के दम पर बोर्ड बनाकर कांग्रेस के लंबे समय से चले आ रहे कब्जे को बदल दिया।

- झुंझुनू जिले के सभी 19 निकायों के अध्यक्ष-सभापति चुनाव में कांग्रेस 10 निकायों में, भाजपा 8, सूरजगढ़ में निर्दलीय बना अध्यक्षझुंझुनूं जिले की 19 नगर निकायों में सोमवार को हुए अध्यक्ष-सभापति चुनाव के बाद आखिरकार शहरी सरकार की पूरी तस्वीर साफ हो गई है। जिले की एक नगर परिषद और 18 नगर पालिकाओं में कांग्रेस ने 10 निकायों में अध्यक्ष/सभापति पद हासिल किया, जबकि भाजपा 8 निकायों में बोर्ड बनाने में सफल रही। वहीं सूरजगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद जीतकर तीसरा सियासी रंग भी दिखा दिया। खेतड़ी में अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका था। पूरी कॉपी यहां पढ़ें

- झुंझुनूं में बाड़ेबंदी, सियासी दावे, ‘ऑपरेशन लोट्स’ के दावे और ‘बड़ा खेला’... सब फेल, कांग्रेस के अब्दुल्ला अगवान बने सभापतिझुंझुनूं नगर परिषद की सभापति चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं हुआ और कांग्रेस दस मतों के बड़े अंतर से सभापति की कुर्सी पाने में कामयाब हो गई। ई। झुंझुनूं में कांग्रेस का किला बरकरार रहा।

दरअसल, कांग्रेस के अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान ने भाजपा प्रत्याशी मनु धनखड़ को 10 मतों के बड़े अंतर से शिकस्त देकर सभापति की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। अब्दुल्ला अगवान को 35 वोट मिले, जबकि मनु धनखड़ के खाते में 25 वोट आए।

- Ajmer Mayor Live News: अजमेर नगर निगम को मिला नया मेयर, भाजपा की अनामिका शर्मा ने 43 वोट से दर्ज की जीतराजस्थान के अजमेर में नगर निगम में मेयर चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा ने 43 वोट हासिल कर मेयर पद पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल को 37 वोट मिले। इस तरह अनामिका शर्मा ने 6 वोट के अंतर से जीत हासिल करते हुए अजमेर नगर निगम की नई मेयर बनने का गौरव हासिल किया।

- Chirawa Nagar Palika chairman: चिड़ावा में फिर चला सुमित्रा सैनी का 'जादू', बनीं पालिकाध्यक्षशेखावाटी की सियासत में अपनी अलग पहचान रखने वाले राजस्थान में झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में आखिरकार 22 निर्दलीयों के सियासी सस्पेंस का पटाक्षेप हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर कांग्रेस की महिला नेत्री सुमित्रा सैनी ने एक बार फिर कब्जा जमा लिया। मंगलवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में सुमित्रा सैनी ने भाजपा के सुरेश भूकर को 7 वोटों से शिकस्त दी। सुमित्रा सैनी को 26 वोट मिले, जबकि सुरेश भूकर के खाते में 19 वोट आए।

- श्रीगंगानगर में बना बीजेपी का बोर्डश्रीगंगानगर नगर परिषद के सभापति चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी अजय दावड़ा 'लक्की' ने 33 वोट हासिल करके शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही श्रीगंगानगर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बन गया है।

- जालोर नगर परिषद चुनाव: निर्दलीयों के पाले से तय हुआ जालोर का पलड़ाजालोरसभापति पद के लिए दोपहर तक चली मतदान प्रक्रिया बेहद रोचक रही। सबसे पहले निर्दलीय पार्षद (वार्ड 12 से कैलाश, वार्ड 7 से पप्पू देवी, वार्ड 14 से मनीष) भाजपा खेमे के साथ पहुंचे। वहीं सागर मेहर के बाद बाड़ेबंदी में शामिल निर्दलीय पार्षद नबर्दा, बसंती व हुक्मीचंद माली ने कांग्रेस के 19 पार्षदों के संग मतदान किया। इसके बाद भाजपा के 14 पार्षदों ने वोट डाला।

- राजस्थान निकाय चुनाव: निर्दलीयों और क्षेत्रीय दलों का भी अच्छा रहा प्रदर्शन- निर्दलीय:7 निकायों में स्वतंत्र बोर्ड बनाने में सफल रहे।

- आम आदमी पार्टी (AAP):1 निकाय

- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M):1 निकाय (नोखा में विकास मंच गठबंधन)

- राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP):1 निकाय

- राजस्थान निकाय चुनाव में 301 निकायों की तस्वीर साफ, बीजेपी का एकतरफा परचमराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 301 नगरीय निकायों (मेयर, सभापति और पालिका अध्यक्ष पद) के अंतिम नतीजे घोषित हो गए हैं। पूरे प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंपर बढ़त बनाते हुए 197 निकायों में अपना बोर्ड बना लिया है। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को 94 निकायों में ही जीत से सन्तोष करना पड़ा है।

- कांग्रेस के बंशीलाल माली बने जालोर के नए सभापतिजालोर नगर परिषद में सभापति पद के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी बंशीलाल माली ने 40 सदस्यीय बोर्ड में कुल 23 मत हासिल कर जीत दर्ज की है (बहुमत के जादुई आंकड़े 21 से दो अधिक)। जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही नगर परिषद के बाहर मौजूद समर्थकों के हुजूम ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ विजय उत्सव मनाया।

- बीकानेर में निगम में कांग्रेस, दो निकायों में बीजेपीबीकानेर नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला के अलावा अन्य में भी अच्छा रहा है। यहां निगम में कांग्रेस के साथ बीजेपी को दो नगर पालिकाओं में जीत मिली है।

- उदयपुर के निकायों में बीजेपी ने 3 और कांग्रेस ने दो पर जमाया कब्जाउदयपुर नगर निकाय में मिली-जुली स्थिति देखने को मिली है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उदयपुर नगर निगम सहित वल्लभनगर और मावली नगर पालिका में जीत दर्ज करते हुए कुल 3 निकायों पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भीण्डर और कानोड़ नगर पालिका में परचम लहराते हुए 2 निकायों में सफलता हासिल की, जबकि फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका में कांग्रेस के समर्थन से 1 निर्दलीय प्रत्याशी ने चेयरमैन का पद हासिल किया।

- अलवर नगर निगम सहित 8 नगर पालिकाओं में भाजपा प्रत्याशियों ने मारी बाजीअलवर जिले में भाजपा ने अपने मजबूत संगठन और पार्षदों की एकजुटता के दम पर 9 निकायों में सफलता हासिल की है। इसमें अलवर नगर निगम में कांटे की टक्कर के बाद महापौर पद कब्जाने से लेकर 8 अन्य पालिकाओं में भाजपा का बोर्ड बनना शामिल है।

भाजपा की जीत का रिपोर्ट कार्ड (9 निकाय):- अलवर नगर निगम: सुमनलता अग्रवाल (महापौर)

- खेड़ली नगरपालिका: पवन जैन चौधरी

- गोविंदगढ़ नगरपालिका: मधु गुप्ता

- राजगढ़ नगरपालिका: रेखा देवी

- रामगढ़ नगरपालिका: प्रेम मेघवाल

- बहादुरपुर नगरपालिका: बलवंत यादव

- नौगांव नगरपालिका: बीरमा देवी

- लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका: मीना गुप्ता

- तिजारा/अन्य (भाजपा बोर्ड)

- अलवर जिले के 12 निकायों में भाजपा की एकतरफा जीत: 9 पर लहराया भगवा, कांग्रेस के खाते में आईं मात्र 3 नगरपालिकाएंअलवर जिले के नगरीय निकाय चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत हासिल की है। जिले के कुल 12 नगरीय निकायों में से भाजपा ने 1 नगर निगम सहित 9 निकायों में अपने चेयरमैन/महापौर बनाकर कब्जा जमाया है, जबकि कांग्रेस पार्टी केवल 3 नगर पालिकाओं तक ही सिमट कर रह गई।

- पदमपुर नगरपालिका में रोमांचक मुकाबला: मात्र 1 वोट से जीते BJP के जितेंद्र नारंगश्रीगंगानगर जिले की पदमपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम बेहद सांस रोक देने वाला रहा। बेहद कड़े और कांटे के मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र नारंग ने कांग्रेस उम्मीदवार को मात्र 1 वोट के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है।

पदमपुर नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव का अंतिम मत-विभाजन (कुल 25 मत)- जितेंद्र नारंग (भाजपा): 13 वोट (विजयी)

- सुरेश कुमार मित्तल (कांग्रेस): 12 वोट

- जीत का अंतर: मात्र 01 वोट

- जैसलमेर नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा, विजय डांगरा बने नए सभापतिजैसलमेर नगर परिषद सभापति पद के लिए मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के विजय डांगरा ने कांग्रेस प्रत्याशी को पटखनी देते हुए जैसलमेर नगर परिषद के सभापति की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है।

जैसलमेर नगर परिषद सभापति चुनाव का अंतिम मत-विभाजन- विजय डांगरा (भाजपा): 27 वोट (विजयी)

- निर्मल रैयानी (कांग्रेस): 18 वोट

- जीत का अंतर: 09 वोट

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें