Rajasthan Nikay BJP Manifesto : बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, बताया क्या रहेगी शहरी विकास में प्राथमिकताएं
Rajasthan Nikay chunav: राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर रहा है,, जिसे बीजेपी ने 'नगरीय विकास संकल्प पत्र' नाम दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन र…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan Nikay chunav: राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर रहा है,, जिसे बीजेपी ने 'नगरीय विकास संकल्प पत्र' नाम दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इसे लॉन्च किया।
जयपुर: राजस्थान में हो रहे निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सी-स्कीम स्थित एक होटल में पार्टी की ओर से घोषणा पत्र जारी किया गया जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, संगठन महामंत्री अजेय कुमार और सांसद मंजू शर्मा मौजूद रही। मुख्यमंत्री की ओर से घोषणा पत्र जारी किए जाने के बाद मदन राठौड़ ने कहा कि भजनलाल शर्मा की गारंटी पर प्रदेश की जनता पूरा विश्वास करती है।
हम जो कहते हैं, वो करते हैं
मीडिया से बात करते हुए बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हम जो कहते हैं, वह पूरा करते हैं। इस घोषणा पत्र को पूरा करने के लिए पार्टी पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है। अब तक हमने क्या किया और कांग्रेस ने क्या किया। प्रदेश की जनता सब जानती और समझती है। जितना काम पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 5 साल में नहीं किया, उससे ज्यादा काम भजनलाल सरकार ने दो साल में कर दिखाया है।
शहरों के विकास का संकल्प पत्र है यह घोषणा पत्र
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि शहरों का विकास कैसे हो, इसके लिए हम यह संकल्प पत्र लेकर आए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जब सरकार में आए थे उससे पहले संकल्प पत्र लेकर आए थे। आज उस संकल्प पत्र के 70 फीसदी संकल्प पूरे किए। हमने जो कहा वो किया। कांग्रेस ने जिस चुनाव को ढाई ढाई साल तक खींच कर ले गए, प्रदेश में आए दिन आचार संहिता लगाई लेकिन हमने वन स्टेट वन इलेक्शन करवाया। इससे प्रदेश का पैसा भी बचा और समय भी।
जानिए क्या क्या है बीजेपी के घोषणा पत्र में
1. अगले पांच साल में 1 लाख आवास उपलब्ध कराये जाएंगे।
2. राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों के लिए महिलाओं की सुविधा हेतु 2000 पिंक टॉयलेट्स का निर्माण कराया जाएगा।
3. 3 हजार किलोमीटर पुरानी सीवरेज लाइन की मरम्मत कराई जाएगी और विस्तार किया जाएगा।
4. शहरी क्षेत्रों अलग अलग स्थान चिन्हित कर ई चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे।
5. सफाई कर्मियों की भर्ती की जाएगी और रोबोटिक सफाई मशीनें खरीदी जाएंगी।
6. आगामी 5 वर्षों में 7 लाख से अधिक घरों में रसोई गैस के कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।
7. प्रत्येक निकाय में नए और बाहरी रिहायशी इलाकों में 15 लाख स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी।
8. बुजुर्गों को सम्मानजनक और अच्छी दिनचर्या देने के लिए सामुदायिक केंद्रों पर जन सहभागिता से प्रथम चरण में संभागीय और परिषदों में “वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्रों” की स्थापना की जाएगी। शेष निकायों में चरणबद्ध रूप से केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
9. प्रत्येक निकाय में पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्स, सीएनजी ऑटो चालकों और टैक्सी चालकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवर देने की कार्यवाही की जाएगी।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर जा रही रोडवेज में घुसी खीरे लदी पिकअप, इंजन डैमेज - Sriganganagar News

चार्टर प्लेन से जयपुर पहुंचीं बिरला परिवार की निर्मला बिरला: एयरपोर्ट पर ग्रुप के प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, कोलकाता से आईं है शहर - Jaipur News

राजस्थान में 40 हजार की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी समेत दो गिरफ्तार


