Rajasthan Mausam: राजस्थान के 5 जिलों में आज तेज बारिश, जयपुर सहित 8 जिलों में भी होगी बूंदाबांदी, पढ़ें मौसम अपडेट
Rajasthan Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुरकी ताजा चेतावनी ने राज्य में हलचल बढ़ा दी है। आगामी 3 घंटों में सवाई माधोपुर, अलवर, डीग, भरतपुर और करौली में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। जयपुर: राजस…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुरकी ताजा चेतावनी ने राज्य में हलचल बढ़ा दी है। आगामी 3 घंटों में सवाई माधोपुर, अलवर, डीग, भरतपुर और करौली में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है।
जयपुर: राजस्थान में मानसून के मिजाज में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां पश्चिमी राजस्थान में मानसून सुस्त पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ पूर्वी राजस्थान के जिलों में मेघगर्जन और झमाझम बारिश की गतिविधियां जारी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी तीन घंटों में सवाई माधोपुर, अलवर, डीग, भरतपुर और करौली जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसके तहत 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है।
पूर्वी राजस्थान में यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के तात्कालिक पूर्वानुमान के अनुसार, जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, टोंक, दौसा, धौलपुर, बूंदी, कोटा और खैरथल-तिजारा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघगर्जन का 'यलो अलर्ट' दिया गया है। मौसम केंद्र का अनुमान है कि 25 से 27 अगस्त के दौरान जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, उदयपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में कमजोर मानसूनी परिस्थितियां देखने को मिलेंगी।
पश्चिमी राजस्थान में शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगी गर्मी
पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। बारिश की थमने की वजह से सीमावर्ती इलाकों में गर्मी का असर बढ़ेगा, जहां अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
सावधानी और सुरक्षा के निर्देश
मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को जलभराव और जर्जर इमारतों से दूर रहने की सलाह दी है।मेघगर्जन के समय पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास शरण न लें। निचले इलाकों और अंडरपास में जलभराव की स्थिति बन सकती है, जिससे सड़क यातायात आंशिक रूप से प्रभावित होने की संभावना है। सरकार और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में बढ़ने लगा तापमान, पारा 37 डिग्री पहुंचा: 8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं, ड्राई रहेगा मौसम - Bikaner News

जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन - Bandikui News

जयपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन आज से तीन दिन चलेगी - Alwar News


