Rajasthan Mausam: श्रीगंगानगर 40°C के साथ सबसे गर्म, सुस्ती के बाद 3 सितंबर से फिर बरसेगा मानसून
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की सुस्ती से गर्मी और पारा चढ़ गया है। श्रीगंगानगर में सर्वाधिक 40°C तापमान दर्ज हुआ, जबकि जयपुर-कोटा सहित कई शहरों में धूप खिली रही।मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4-5 दिन मानसून…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की सुस्ती से गर्मी और पारा चढ़ गया है। श्रीगंगानगर में सर्वाधिक 40°C तापमान दर्ज हुआ, जबकि जयपुर-कोटा सहित कई शहरों में धूप खिली रही।मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4-5 दिन मानसून कमजोर रहेगा।
जयपुर: राजस्थान में मानसून की चाल धीमी पड़ते ही तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी 4 से 5 दिनों तक कमजोर मानसून परिस्थितियां बनी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, फिलहाल अगले दो से तीन दिनों तक अधिकांश जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। हालांकि, उमस और तेज धूप के बीच राहत की खबर यह है कि सितंबर के पहले सप्ताह से प्रदेश में बारिश का एक नया दौर शुरू होने जा रहा है।
3 सितंबर से बदलेगा मौसम, इन संभागों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में 3 सितंबर से मानसूनी गतिविधियां दोबारा जोर पकड़ सकती हैं। इसके बाद 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। कोटा और आसपास के इलाकों में सितंबर के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश की उम्मीद है, जिससे कृषि क्षेत्र को राहत मिलेगी।
पश्चिमी राजस्थान में शुष्क रहेगा मौसम
पूर्वी राजस्थान के विपरीत, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में आगामी दिनों में मानसून की सुस्ती बरकरार रहेगी। हालांकि, 5 से 8 सितंबर के दौरान बीकानेर संभाग में केवल छुटपुट स्थानों पर ही हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की जा सकती है। शेखावटी और थार के रेगिस्तानी इलाकों में अभी तेज धूप का असर बना रहेगा।
श्रीगंगानगर में पारा 40 डिग्री पार, जयपुर-कोटा में धूप
रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही। राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी श्रीगंगानगर में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा पिलानी (झुंझुनूं), चूरू, फलोदी, बीकानेर और जैसलमेर में भी दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा।
अगले दो दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क
राजधानी जयपुर में रविवार को दिनभर धूप छाई रही, हालांकि हल्की हवा चलने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले दो दिनों तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है। उधर, कोटा में भी रविवार को बारिश नहीं हुई और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर में दिन के समय हल्की हवाएं चलने से उमस से आंशिक राहत महसूस की गई।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन - Bandikui News

जयपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन आज से तीन दिन चलेगी - Alwar News

राजस्थान में कल से तेज बारिश का अलर्ट: आज भी जयपुर सहित कई जिलों में बरसात की संभावना, भरतपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा - Rajasthan News


