होम›क्राइम›राजस्थान: वन विभाग के रेंजर को कुचलकर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, घोसुंडी के जंगल से पुलिस ने दबोचा - rajasthan main accused in forest rangers death arrested
क्राइम

राजस्थान: वन विभाग के रेंजर को कुचलकर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, घोसुंडी के जंगल से पुलिस ने दबोचा - rajasthan main accused in forest rangers death arrested

राजस्थान: वन विभाग के रेंजर को कुचलकर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, घोसुंडी के जंगल से पुलिस ने दबोचा छोटीसादड़ी पुलिस ने अवैध खनन रोकने के दौरान वन विभाग के रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत को डंपर से कुचलने के ...और पढ़ें HighLi…

Jagran के अनुसार26 सितंबर 2026 को 11:05 am बजे
राजस्थान: वन विभाग के रेंजर को कुचलकर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, घोसुंडी के जंगल से पुलिस ने दबोचा
 - rajasthan main accused in forest rangers death arrested

सौजन्य से:- Jagran

राजस्थान: वन विभाग के रेंजर को कुचलकर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, घोसुंडी के जंगल से पुलिस ने दबोचा

छोटीसादड़ी पुलिस ने अवैध खनन रोकने के दौरान वन विभाग के रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत को डंपर से कुचलने के ...और पढ़ें

HighLights

- अवैध खनन रोकने के दौरान रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत की मौत।

- मुख्य आरोपी कन्हैयालाल घोसुंडी के जंगल से गिरफ्तार किया गया।

- पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त डंपर और जेसीबी जब्त की।

जागरण संवाददाता, उदयपुर। छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने अवैध खनन रोकने के दौरान वन विभाग के रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत को डंपर से कुचलने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कन्हैयालाल (22) निवासी धामनिया रोड, छोटीसादड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने अवैध खनन में इस्तेमाल डंपर और जेसीबी को भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार घटना 21 सितंबर की रात की है। रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत को वनखंड सुक्कड़-मोहनपुरा तलाई के पास अवैध खनन की सूचना मिली थी। वह वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां जेसीबी, ट्रैक्टर और डंपर से खनन किया जा रहा था। टीम ने वाहनों को रुकवाया तो अवैध खनन में शामिल लोगों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की।

इसी दौरान मिट्टी से भरा डंपर लेकर चालक मौके से भागने लगा। रेंजर ने उसका पीछा किया। घाटी वाले बालाजी मंदिर रोड पर डंपर को रोकने की कोशिश के दौरान चालक ने रेंजर की बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया। गंभीर हालत में रेंजर को उपचार के लिए निंबाहेड़ा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

22 सितंबर को वनरक्षक सुरेश मेघवाल ने छोटीसादड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर डंपर बरामद कर जब्त किया गया।

बाद में अवैध खनन में इस्तेमाल जेसीबी भी जब्त की गई। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर और तकनीकी सूचना के आधार पर घोसुंडी जंगल से कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें